Check Maharashtra SSC Result 2026
Maharashtra Board SSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज, 8 मई 2026 को SSC यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार परिणाम सुबह 11:30 बजे घोषित किए गए।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और sscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर/सीट नंबर और मां का पहला नाम दर्ज करना होगा। इसके अलावा छात्र DigiLocker और SMS सेवा के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड SSC का रिजल्ट 94.10% रहा था, जिसमें कोंकण जिला 98.82% पास प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा था।
Maharashtra SSC Result 2026 कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद छात्र आसानी से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें और “Maharashtra SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। फिर छात्रों को अपना रोल नंबर/सीट नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा।
डिटेल्स सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट में सभी विषयों के अंक, कुल स्कोर और रिजल्ट स्टेटस की जानकारी दी जाएगी। वहीं, बोर्ड की ओर से जारी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी।
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें Maharashtra Board SSC Result 2026
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से डिजिलॉकर पर जाकर महाराष्ट्र SSC की डिजिटल मार्कशी डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।
-
अपने मोबाइल नंबर या अन्य डिटेल्स से लॉगिन करें।
-
अब “Education” या “Documents” सेक्शन में जाएं।
-
महाराष्ट्र बोर्ड SSC Marksheet 2026 लिंक चुनें।
-
मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
-
जानकारी वेरिफाई होते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
मार्कशीट डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें।
![Maharashtra Board SSC Result 2026 [OUT] LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10th का रिजल्ट घोषित, mahahsscboard.in और DigiLocker पर Direct Link](https://img.jagranjosh.com/images/2026/May/852026/Maharashtra-Board-SSC-Result-2026.webp)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation