UP Board Class 10 Home Science Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान सिलेबस और नया पैटर्न जारी, पाएं फ्री PDF

Last Updated: Oct 2, 2026, 19:25 IST

UPMSP Class 10th Home Science Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गृह विज्ञान का नया सिलेबस जारी हो गया है। छात्र 70 मार्क्स के लिखित एग्जाम का पैटर्न और पूरा सिलेब्स जानने के लिए पढ़ें।    

UPMSP Class 10th Home Science Syllabus 2026-27
UPMSP Class 10th Home Science Syllabus 2026-27

UP Board Class 10 Home Science Syllabus 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 10वीं गृह विज्ञान (Home Science) का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह विषय केवल छात्राओं के लिए निर्धारित है। गृह विज्ञान का यह पाठ्यक्रम न केवल गृह प्रबंधन, स्वास्थ्य और पोषण की व्यावहारिक समझ विकसित करता है, बल्कि बोर्ड एग्जाम में हाई मार्क्स प्राप्त करने का एक बेहतरीन मोड भी है।

यदि आप सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, तो परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के लिए सिलेबस, इकाई-वार मार्क्स विभाजन (Marking Scheme) और प्रैक्टिकल पैटर्न को समझना आवश्यक है।

UP Board Class 10 Home Science Exam Pattern & Marking Scheme

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गृह विज्ञान (Home Science) का कुल पेपर 100 मार्क्स का आयोजित किया जाता है, जिसे मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है। लिखित एग्जाम (70 मार्क्स) और प्रयोगात्मक/आंतरिक मूल्यांकन (30 मार्क्स)।

एग्जाम कैटगरी 

कुल मार्क्स

न्यूनतम पासिंग मार्क्स 

बोर्ड लिखित एग्जाम 

70 मार्क्स

23 मार्क्स

आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट कार्य 

30 मार्क्स

10 मार्क्स

कुल योग

100 मार्क्स

33 मार्क्स

  • लिखित एग्जाम (Theory): 70 मार्क्स के लिखित प्रश्न पेपर में 5 प्रमुख इकाइयों (गृह प्रबंध, स्वास्थ्य रक्षा, वस्त्र विज्ञान, भोजन व पोषण, तथा प्राथमिक चिकित्सा) से प्रश्न पूछे जाते हैं।

  • प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट: 30 मार्क्स का प्रयोगात्मक मूल्यांकन विद्यालय और बोर्ड लेवल (15 मार्क्स बाह्य + 15 मार्क्स आंतरिक) पर प्रोजेक्ट फाइलों और मौखिक एग्जाम के आधार पर होता है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं गृह विज्ञान सिलेबस 2026: मुख्य बिंदु

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 के गृह विज्ञान सिलेबस और एग्जाम से संबंधित मुख्य जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल से देखें।

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

ऑफिशियल वेबसाइट

upmsp.edu.in

सब्जेक्ट 

गृह विज्ञान (Home Science) - केवल बालिकाओं के लिए

थ्योरी एग्जाम

70 मार्क्स

प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट 

30 मार्क्स

एग्जाम का टाइम

3 घंटे 15 मिनट (15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने हेतु)

UP Board Class 10 Home Science Syllabus 2026-27 - यहां क्लिक करें

खंड-वार मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन - Section-Wise Marks Distribution

इकाई -1: गृह प्रबन्ध 

(1) शिक्षिका द्वारा प्रति वर्ष बजट का प्रदर्शन।

(2) आय - व्यय और बचत, डाकखाना और बैंक के माध्यम से।

(3) घर की सफाई और सजावट।

(4) गृह गणित - दशमलव, जोड़ना, घटाना, गुणा तथा भाग (रुपया, पैसा, किलोग्राम, ग्राम, मीटर, सेन्टीमीटर के सन्दर्भ में) प्रतिशत, लाभ हानि तथा साधारण ब्याज पर सरल गणनायें।

इकाई - 2: स्वास्थ्य रक्षा एवं यातायात 

(1) जल, जल के स्रोत और उपयोग।

(2) घरेलू विधियों से जल शुद्ध करना।

(3) अशुद्ध जल से फैलने वाले रोग। (पेचिश, अतिसार, हैजा)

(4) पर्यावरण और जनजीवन पर उसका प्रभाव। अपशिष्ट (कचरा) प्रबन्धन।

(5) कुछ सामान्य रोगों के कारण और उनके रोकथाम – चेचक, छोटी माता, खसरा, डिप्थीरिया, टायफाइड (मियादी बुखार), कुकुरखांसी, पीतज्वर, मस्तिष्क ज्वर, रेबीज, हेपेटाइटिस(ए०बी०सी०ई०), मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, हाथी पांव, टिटनेस, क्षय रोग और विषैला भोजन (फूड प्वायजनिंग)

(6) ड्राइवर - ड्राइविंग लाइसेन्स के कर्तव्य, लेन यातायात - जंक्शनों एवं गोलचक्करों पर यात्रा करते समय सावधानियाँ, हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व।

इकाई - 3: वस्त्र और सूत विज्ञान 

(1) सिलाई किट - बेबीफ्राक या कुर्ता, पायजामा या पेटीकोट उपलब्धता के अनुसार (हाथ की सिलाई अथवा मशीन की सिलाई द्वारा)।

(2) कपड़ों की धुलाई तथा रख - रखाव, धोने की विधियाँ और इस्तरी करना।

इकाई - 4: भोजन तथा पोषण विज्ञान 

(1) रसोई घर की व्यवस्था, देख - रेख और सफाई।

(2) भोजन पकाने और परोसने की आधारित विधियाँ, तत्वों की सुरक्षा का ध्यान रखना।

(3) निम्न रोगों के रोगियों का भोजन, रोग की अवधि में और स्वास्थ्य लाभ के समय का भोजन, तीव्र ज्वर और दीर्घ स्थाई ज्वर, अतिसार, पेचिस, गैस्ट्रोटाइटिस, मियादी बुखार, मलेरिया, क्षयरोग, लू लगना।

इकाई - 5: प्राथमिक चिकित्सा और गृह परिचर्या

(1) मानव अस्थि संस्थान तथा संधियाँ।

(2) हड्डियों की टूट और मोच।

(3) श्वसन तन्त्र का प्रारम्भिक ज्ञान।

(4) प्राकृतिक और कृत्रिम श्वसन क्रिया।

(5) घायल स्थानान्तरण हस्त आसन द्वारा।

(6) रोगी का स्पंज करना, गर्म सेंक - भपारा लेना, बर्फ की टोपी का प्रयोग।

(7) नाड़ी, श्वास गति और ताप का चार्ट बनाना।

यहां भी पढ़े: UP Board Hindi Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 2, 2026, 19:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News