(जारी) RRB Section Controller Exam City Details 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम डिटेल्स की सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक एक्टिव

Last Updated: Oct 3, 2026, 00:01 IST

RRB Section Controller Exam City Details 2026 जारी हो गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करके तुरंत एग्जाम शहर, डेट और शिफ्ट टाइमिंग को चेक करें।

RRB Section Controller Exam City Details 2026
RRB Section Controller Exam City Details 2026

RRB Section Controller Exam City Details 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Section Controller भर्ती एग्जाम 2026 के लिए Exam City Intimation Slip आज 2 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने CEN 03/2026 के अंदर Section Controller पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब अपने एग्जाम की सिटी और निर्धारित एग्जाम डेट की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 

RRB Section Controller की CBT एग्जाम 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। RRB Section 119 पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अपने एग्जाम शहर के बारे में जानने के लिए और एडमिट कार्ड के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें। 

RRB Section Controller Exam City 2026: महत्वपूर्ण डिटेल्स यहां से देखें

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम 2026 से जुड़ी मुख्य डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या (CEN)

CEN 03/2026

पोस्ट का नाम

सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller)

कुल वैकेंसी 

119 पोस्ट 

एग्जाम मोड 

Computer Based Test (CBT)

एग्जाम सिटी डिटेल्स (City Slip)

02 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध

CBT एग्जाम डेट 

12 और 13 अक्टूबर 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट 

08 अक्टूबर 2026 (एग्जाम से 4 दिन पूर्व)

लॉगिन के लिए

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड - जन्मतिथि

ऑफिशियल वेबसाइट

rrb.indianrailways.gov.in 

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026 Out

RRB ने Section Controller भर्ती के लिए Exam City Intimation का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करें। साथ ही, अपने एग्जाम शहर की जानकारी हासिल करें। 

City Intimation Slip जारी होने के बाद छात्रों को एग्जाम के लिए यात्रा की योजना बनाने का पर्याप्त टाइम मिल जाता है। खासतौर पर यदि एग्जाम शहर गृह जिले से अलग है, तो छात्रों को ट्रेन, बस या अन्य परिवहन की व्यवस्था पहले से कर लेनी चाहिए।

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026

यहां क्लिक करें

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026 Notice

यहां पढ़े

RRB Section Controller City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

RRB Section Controller की सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या अपनी संबंधित रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए CEN 03/2026 Section Controller Exam City / Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।

3. क्लिक करने के बाद छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें। 

4. डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

5. आपकी City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।

6. फिर, अपने एग्जाम शहर, डेट और शिफ्ट को ध्यान से देखें। 

7. RRB Section Controller Exam City Intimation Slip की डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें। 

RRB Section Controller Exam City Slip में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

City Intimation Slip डाउनलोड करने के बाद छात्र को उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। छात्र इन डिटेल्स को चेक करने के लिए यहां से जानें। 

1. छात्र का नाम

2. रजिस्ट्रेशन नंबर 

3. एग्जाम का नाम

4. CEN नंबर

5. एग्जाम की डेट

6. एग्जाम शहर

7. एग्जाम की शिफ्ट

8. अन्य एग्जाम संबंधी जानकारी

सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

कई छात्र सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के बीच अंतर जानने के लिए यहां देखें। 

  • सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Details): सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल छात्रों को एग्जाम के शहर, राज्य और एग्जाम डेट की जानकारी देती है। साथ ही, यह उन्हें यात्रा (Travel & Lodging) की व्यवस्था करने के लिए टाइम देती है। छात्रों को एग्जाम सेंटर में एंट्री हेतु एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा।
  • ई-कॉल लेटर (Admit Card): इसमें आपके एग्जाम सेंटर का सटीक नाम, पता, रोल नंबर, और रिपोर्टिंग समय फिल होता है। यह एग्जाम डेट से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

RRB Section Controller Admit Card 2026 कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RRB Section Controller का E-Call Letter संबंधित एग्जाम डेट से लगभग 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जा सकता है। RRB Section Controller के CBT एग्जाम 12 और 13 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है, इसलिए छात्रों को एग्जाम से पहले अपने Regional RRB की वेबसाइट पर Admit Card से जुड़ा अपडेट लगातार चेक करना चाहिए।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 3, 2026, 00:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News