RRB JE Application Status 2026: आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस कब तक देख सकते हैं? जानें

Last Updated: Oct 2, 2026, 19:29 IST

RRB JE Application Status 2026: आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailway.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही है। 

RRB JE Application Status 2026: आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस कब तक देख सकते हैं? जानें
RRB JE Application Status 2026: आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस कब तक देख सकते हैं? जानें

RRB JE Application Status 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 4,029 जूनियर इंजीनियर/डीएमएस/सीएमए पदों के लिए आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा (CEN 04/2026) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने जा रही है। आरआरबी जूनियर इंजीनियर आवेदन स्थिति 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी, जिन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें यह बताया जाएगा कि उनके आवेदन Accept किए गए हैं या Reject। उम्मीदवारों को अपनी Register Email I’d और Password का उपयोग करके लॉग इन करना होगा और स्थिति की जांच करनी होगी। 

RRB JE Application Status 2026: हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के पहले चरण, यानी सीबीटी के पहले चरण में शामिल होना होगा, जिनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार जेई एप्लीकेशन स्टेटस 2026 देखने के लिए नीचे दिए गए टेबल में हाइलाइट्स देख सकते हैं:

विज्ञापन संख्या

04/2026

आवेदन की स्थिति का तरीका

ऑनलाइन

आवेदन की स्थिति 

अक्टूबर

आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2026

23 अक्टूबर 2026

आरआरबी जेई परीक्षा तिथि 2026 

27 और 28 अक्टूबर 2026

लॉगिन क्रेडेंशियल 

पंजीकृत ईमेल पता और पासवर्ड

RRB JE Application Status 2026 का नोटिस कब जारी होगा?

आरआरबी जेई 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपने आवेदन की स्थिति देखकर यह जांच सकते हैं कि वे सीबीटी 1 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं या नहीं। आमतौर पर, आरआरबी परीक्षा तिथि से 1 महीने पहले आवेदन की स्थिति जारी करता है। उम्मीद है कि आरआरबी जेई आवेदन की स्थिति 2026 अक्टूबर 2026 में जारी की जाएगी।

RRB JE Application Status 2026: एप्लीकेशन स्टेटस कैसे दिखता है?

आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस 2026 देखने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित ऑप्शन दिखाई देते हैं:

(i) Provisionally accepted

(ii) Provisionally accepted with conditions and

(iii) Rejected (Along with reasons for rejection)

RRB JE Application Status 2026 ऑनलाइन कैस चेक कर सकते हैं?

आरआरबी जेई एप्लीकेशन स्टेटस 2026 देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailway.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, “Already Have an Account" पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 स्क्रीन पर न्यू लॉगिन पोर्टल पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 आवेदन पत्र भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 

स्टेप 5 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर, कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें। 

स्टेप 6 अब स्क्रीन पर आवेदन स्थिति दिखाई देगी।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 2, 2026, 19:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News