SSC GD Result 2026 Expected Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट कब जारी होगा? जानिए फिजिकल PET/PST के कट-ऑफ नियम

Last Updated: Sep 10, 2026, 18:12 IST

SSC GD Result 2026 Expected Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा (CBT) 2026 का परिणाम किसी भी समय आधिकारिक पोर्टल पर घोषित किया जा सकता है। देश के लाखों उम्मीदवार जो BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF और असम राइफल्स में सेवा देने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अब इंतज़ार की घड़ी खत्म होने वाली है।

SSC GD Result 2026 Expected Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट कब जारी होगा?  जानिए फिजिकल PET/PST के कट-ऑफ नियम
SSC GD Result 2026 Expected Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट कब जारी होगा? जानिए फिजिकल PET/PST के कट-ऑफ नियम

SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) में शामिल हुए 48 लाख से अधिक छात्रों को अपने रिजल्ट का काफी इंतेजार है। SSC द्वारा 25,487 पोस्ट के लिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के एग्जाम 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 तक के बीच आयोजित कराई गई थी। 

SSC आयोग द्वारा आंसर-की का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। साथ ही, अब छात्रों को SSC GD Constable Result 2026 और SSC GD Cut Off 2026 का काफी इंतेजार है, जो PDF के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। 

SSC GD Result 2026 Expected Date 

SSC GD Constable Result 2026 से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह रिजल्ट 15 सितंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। साथ ही, जो छात्र इन लिखित एग्जाम में पास हो जाएंगे, उन्हें आयोग द्वारा PET and PST एग्जाम के लिए शामिल किया जाएगा। 

SSC GD Result 2026: एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य डिटेल्स 

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के रिजल्ट और एग्जाम से जुड़ी हाइलाइट्स के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC)

पोस्ट का नाम

जीडी कॉन्स्टेबल (BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB, SSF, Assam Rifles)

कुल वैंकेसी 

25,487 पोस्ट 

एग्जाम डेट्स 

27 अप्रैल से 30 मई 2026

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन (PDF मेरिट लिस्ट - रोल नंबर अनुसार)

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स 

सितम्बर 2026 का द्वितीय/तृतीय सप्ताह

अगला स्टेप 

शारीरिक दक्षता (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

ऑफिशियल वेबसाइट

ssc.gov.in

Trending Information: PET/PST एग्जाम के नियम और शारीरिक मानक

लिखित एग्जाम पास करने के बाद छात्रों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना होता है। आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार Physical मानकों में किसी भी प्रकार की छूट केवल निर्धारित आरक्षित कैटेगरी के छात्रों को ही मिलेगी।

1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - Physical Efficiency Test)

छात्रों को तय टाइम-लाइन के अंदर ही दौड़ को पूरा करना होगा:

  • पुरुष छात्र: 24 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ करनी होगी। 
  • महिला छात्र: 8½ (साढ़े आठ) मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करना होगा। 

2. शारीरिक मानक परीक्षण (PST - Physical Standard Test)

  • हाइट (Height):
    • सामान्य/ओबीसी/एससी पुरुष छात्र: 170 सेमी
    • सामान्य/ओबीसी/एससी महिला छात्र: 157 सेमी
    • अनुसूचित जनजाति (ST) पुरुष छात्र: 162.5 सेमी
    • अनुसूचित जनजाति (ST) महिला छात्र: 150 सेमी
  • चेस्ट (Chest - केवल पुरुष छात्रों के लिए):
    • सामान्य/ओबीसी/एससी: बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाने पर कम से कम 85 सेमी (5 सेमी का फैलाव जरूरी है)।
    • एसटी छात्र: बिना फुलाए 76 सेमी और कम से कम 81 सेमी।

SSC GD Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जारी करते ही यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. SSC के नए ऑफिशियल पोर्टल ssc.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ऊपर दिए गए Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. Constable-GD टैब को चुनें।
  4. ‘Constable (GD) in CAPFs, SSF, and Rifleman (GD) Examination 2026 - Result PDF’ लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर चुने गए छात्रों के रोल नंबर वाइज लिस्ट की PDF खुल जाएगी।
  6. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर और नाम खोजें।

SSC GD Constable Cut Off: रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी?

SSC GD Constable के रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ को भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही, कटऑफ लिस्ट कैटेगरी के आधार पर जारी की जाएगी।

अगले स्टेप (Next Steps) के लिए सुझाव

  • नियमित रनिंग प्रैक्टिस: यदि आपके मार्क्स अपेक्षित कट-ऑफ के करीब हैं, तो रिजल्ट का इंतजार किए बिना ही रोजाना सुबह रनिंग और फिजिकल वर्कआउट शुरू कर दें।
  • डॉक्यूमेंट तैयार रखें: PET/PST के समय छात्रों के ओरिजनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (Central Format), डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र) और फोटो आईडी प्रूफ को चेक करें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 18:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News