SSB Constable Tradesman 2026: एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन 1194 पदों पर, ऑनलाइन आवेदन ssb.gov.in करें

Last Updated: Apr 4, 2026, 11:41 IST

SSB Constable Tradesman 2026: सश्त्र सीमा बल ने कांस्टेबल, ट्रेड्समैन, ड्राइवर, हेड कांस्टेबल और अन्य 1194 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार सिलेक्शन प्रोसेस सहित जरूरी डिटेल्स आगे लेख में जानें।

SSB Constable Tradesman 2026 Apply Online
SSB Constable Tradesman 2026 Apply Online

SSB Constable Tradesman 2026: सश्त्र सीमा बल (SSB) ने विभिन्न पदों के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 का उद्देश्य कांस्टेबल, ट्रेड्समैन, ड्राइवर, हेड कांस्टेबल अन्य पदों के लिए कुल 1194 रिक्त पदों को भरना है। एसएसबी ट्रेड्समैन नई वैकेंसी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 

SSB Constable Tradesman 2026: ऑनलाइन आवेदन 

एसएसबी ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित सभी जानकारियों के लिए डिटेल नोटिफिकेशन PDF जरूर पढ़ना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की Last Date 20 अप्रैल, 2026 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।  

SSB Constable Tradesman 2026: हाइलाइट्स 

कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों के लिए डिटेल नोटिफिकेशन 16 मार्च, 2026 को रजिस्ट्रेशन के साथ जारी कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए20 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

संगठन 

सश्त्र सीमा बल (SSB) 

पोस्ट 

कांस्टेबल, ट्रेड्समैन, ड्राइवर, हेड कांस्टेबल अन्य पोस्ट 

आवेदन का तरीका 

ऑनलाइन 

रिक्त पदों की संख्या 

1194 

आवेदन करने की डेट 

21 मार्च से 20 अप्रैल, 2026

चयन प्रक्रिया 

शारीरिक परीक्षण 

लिखित परीक्षा

कौशल परीक्षण

सैलरी 

25,000 रुपये से 81,000 रुपये 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssb.gov.in

 SSB Constable Tradesman 2026: आवेदन लिंक 

एसएसबी कांस्टेबल, ट्रेड्समैन और ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर शुरू हो गई है। सीधे ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक भी यहां साझा किया गया है, जो 20 अप्रैल, 2026 तक एक्टिव कर दिया है। 

एसएसबी कांस्टेबल ट्रे़ड्समैन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें 

SSB Constable Tradesman 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्टर पर क्लिक करें और ईमेल आईडी सहित डिटेल डालें।

  4. नया रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें।

  5. लॉगिन करें और पर्सनल डिटेल और शैक्षणिक जानकारी दें।

  6. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

  7. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 4, 2026, 11:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News