RSSB Computer Instructor Exam City Slip और Admit Card 2026 इस दिन होंगे जारी, देखें आधिकारिक नोटिस PDF
RSSB Computer Instructor Exam City 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि घोषित कर दी गई है। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक Notice PDF के माध्यम से Computer Instructor Admit Card और सिटी इंटिमेशन स्लिप से जुड़ी तिथियों को देख सकते हैं।
RSSB Computer Instructor Exam City 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत आयोजित की जाने वाली बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथियों का एलान कर दिया गया है। बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा के लिए आवंटित जिले की सूचना (City Slip) 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID का उपयोग करके इन्हें आसानी से डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए चयन बोर्ड सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,951 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा; इसमें सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 322 पद और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,629 पद शामिल हैं।

| Computer Instructor Exam City Slip, Admit Card Date Notice PDF |
Rajasthan Computer Instructor Exam 2026 कब होगा?
RSSB की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 22 अगस्त 2026, शनिवार को होगी। इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 23 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित होगी। इसके दोनों प्रश्नपत्रों का समय भी सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक निर्धारित है।
RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एग्जाम सिटी स्लिप 2026 कब जारी होगी?
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित जिले (City Slip) की जानकारी 14 अगस्त 2026 से अपनी SSO ID के माध्यम से देख सकेंगे। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी अलग से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र के रूप में नहीं भेजी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को तय तिथि से अपनी SSO ID पर लॉगिन करके परीक्षा जिले की जानकारी चेक करनी होगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवार अपने आवंटित जिले और केंद्र से जुड़ी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।
RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?
RSSB के नोटिस के अनुसार, बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड 19 अगस्त, 2026 से recruitment.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार इसे अपनी SSO ID से जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। इसके अलावा प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र भर्ती पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने होंगे।
RSSB Computer Instructor Exam 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (Photo ID) लेकर जाना होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड का उपयोग किया जा सकता है और उसमें जन्मतिथि अंकित होना जरूरी है। विशेष परिस्थिति में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र में से किसी एक से पहचान मिलाई जा सकती है। इसके अलावा प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए 2.5×2.5 सेंटीमीटर आकार की हाल की रंगीन फोटो और नीली स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन लेकर जाना होगा।
राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 में इन चीजों पर रोक
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को कई वस्तुएं लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, किताबें, नोटबुक, कागज, स्कैनर, व्हाइटनर और अन्य संचार उपकरण प्रतिबंधित हैं। परीक्षा केंद्र पर इन वस्तुओं को सुरक्षित रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए उम्मीदवार इन्हें साथ लेकर न आएं। बोर्ड ने यह भी बताया है कि परीक्षा केंद्र पर फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक्स और फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
RSSB Computer Instructor Exam 2026 के दिन इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित परीक्षा समय से करीब 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 1 घंटे पहले तक ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति होगी और इसके बाद परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर और सीट की जानकारी अच्छी तरह चेक करके सही स्थान पर बैठें। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र बुकलेट और OMR शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जाने की अनुमति है। लेटेस्ट जानकारी के लिए आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.