DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी Sports, ECA और ITEP अलॉटमेंट आउट, जानें 13 अगस्त तक कैसे करें Online Accept

Last Updated: Aug 12, 2026, 14:06 IST

Delhi University Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्पोर्ट्स, ECA कोटा और ITEP प्रोग्राम में एडमिशन के लिए सीटों का अलॉटमेंट जारी कर दिया गया है। साथ ही, एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेने वाले छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर सीट अलॉटमेंट स्टेट को देख सकते हैं।

DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी Sports, ECA और ITEP अलॉटमेंट आउट, जानें 13 अगस्त तक कैसे करें Online Accept
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी Sports, ECA और ITEP अलॉटमेंट आउट, जानें 13 अगस्त तक कैसे करें Online Accept

DU CSAS UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) में एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के जरिए स्पोर्ट्स (Sports), एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) और इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इन सुपरन्यूमरेरी कोटा के अंदर रजिस्ट्रेशन किया था, वे अपने एडमिशन डैशबोर्ड पर जाकर अलॉटमेंट सीट को देख सकते हैं।

विश्वविद्यालय की गाइडलाइंस के अनुसार, स्पोर्ट्स और ECA कोटा के अंदर सीट पाने वाले छात्रों को अपनी सीट को स्वीकार करने के लिए 13 अगस्त 2026 को शाम 4:59 बजे तक का टाइम दिया गया है। छात्र अलॉटेड सीट को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर रिजल्ट को देख सकते हैं। 

DU Admission 2026 Important Dates Schedule Table 

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र स्पोर्ट्स, ECA और ITEP एडमिशन का रिवाइज्ड शेड्यूल देखने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। इस टेबल से जानें हर इंपॉर्टेंट डेट्स के बारे में। 

इवेंट 

लास्ट डेट और टाइम 

ITEP सीट एक्सेप्ट करेने की डेट 

12 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

Sports और ECA कोटा सीट एक्सेप्ट करने की लास्ट डेट 

13 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

कॉलेजों द्वारा रजिस्ट्रेशनों का वेरिफिकेशन एवं अप्रूवल

14 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

ऑनलाइन एडमिशन फीस भुगतान की लास्ट डेट 

15 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

ऑफिशियल वेबसाइट 

admission.uod.ac.in 

Revised Schedule for Round I of CW, ECA and Sports Admissions to Undergraduate Programmes - यहां क्लिक करें

DU Admission 2026: ITEP Programme Admission Deadline

छात्रों को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को 12 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे से पहले एक्सेप्ट करना होगा। साथ ही, कॉलेज पहले एडमिशन के लिए छात्रों की डिटेल्स को वेरिफाई 14 अगस्त, 2026 को शाम 4:59 बजे तक की जाएगी। छात्र यहां से DU ITEP राउंड 2 एडमिशन 2026 और राउंड 3 एडमिशन 2026 के पूरे शेड्यूल के बारे में जानें। 

DU ITEP राउंड 2 एडमिशन 2026 शेड्यूल 

इवेंट 

डेट 

छात्रों के डैशबोर्ड पर राउंड 2 अलॉटमेंट की घोषणा

18 अगस्त, 2026

छात्र को अलॉटमेंट सीट ‘Accept’ करनी होगी

18 अगस्त 2026 से शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को शाम 4:59 बजे तक

विभाग/कॉलेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का वेरिफिकेशन और अनुमोदन करेगा।

18 अगस्त, 2026

शनिवार, 22 अगस्त, 2026 को शाम 4:59 बजे तक

छात्रों द्वारा ऑनलाइन फीस भुगतान की लास्ट डेट 

रविवार, 23 अगस्त, 2026 को शाम 4:59 बजे तक

DU ITEP राउंड 2 एडमिशन 2026 शेड्यूल 

गतिविधि 

तारीख

छात्रों के डैशबोर्ड पर राउंड 3 अलॉटमेंट की घोषणा

बुधवार, 26 अगस्त, 2026

छात्र को अलॉटमेंट सीट ‘Accept’ करनी होगी

बुधवार, 26 अगस्त 2026 से शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक

विभाग/कॉलेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का वेरिफिकेशन और अनुमोदन करेगा।

बुधवार, 26 अगस्त 2026 से शनिवार, 29 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक

छात्रों द्वारा ऑनलाइन फीस भुगतान की लास्ट डेट 

रविवार, 30 अगस्त, 2026 को शाम 4:59 बजे तक

How to accept an allocated seat under Sports, ECA, or ITEP?

छात्र स्पोर्ट्स, ECA या ITEP के अंदर सीट अलॉटमेंट देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिशन को पक्का कर सकते हैं। 

  1. दिल्ली विश्वविद्यालय के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
  2. अपने CUET एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके CSAS Dashboard में लॉगिन करें।
  3. फिर, अपने डैशबोर्ड पर अलॉटेड कॉलेज और कोर्स की डिटेल्स को चेक करें। 
  4. अलॉटडेट सीट के सामने दिख रहे ‘Accept’ बटन पर समय रहते क्लिक करें।
  5. फिर, सीट एक्सेप्ट करने के बाद संबंधित कॉलेज आपके डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करेगा।
  6. कॉलेज से सीटों की एक्सेप्टेंस मिलते ही पोर्टल पर फीस पेमेंट के ऑप्शन को एक्टिव कर दिया जाएगा। साथ ही, निर्धारित टाइम में ही 15 अगस्त शाम 4:59 बजे से पहले फीस को जमा करें।

Round I of CW, ECA and Sports, छात्रों के लिए टिप्स 

  • डेडलाइन मिस न करें: यदि छात्र 13 अगस्त शाम 4:59 बजे तक सीट एक्सेप्ट नहीं करते हैं, तो अलॉटमेंट को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, छात्र अलगे राउंड्स से बाहर हो जाएंगे।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ट्रैकिंग: सीट एक्सेप्ट करने के बाद नियमित रूप से अपना लॉगिन पोर्टल चेक करते रहें। यदि कॉलेज किसी सर्टीफिकेट या स्पोर्ट्स/ECA ट्रायल डॉक्यूमेंट पर सवाल उठाता है, तो उसका तुरंत जवाब दें।
  • फीस पेमेंट रसीद संभाल कर रखें: फीस जमा करने के बाद पेमेंट कन्फर्मेशन स्लिप और एडमिशन फॉर्म का प्रिंटआउट/PDF जरूर सेव कर लें, जो कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग के दौरान काम आएगा।

यहां भी पढ़े: DHE Haryana PG Admission 2026 Last Date: पोस्टग्रेजुएशन एडमिशन के लिए लास्ट डेट 21 अगस्त, जानें कैसे करें Apply

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 12, 2026, 14:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News