Bihar Police ASI Operation Result 2026 OUT: बिहार पुलिस ASI ऑपरेशन रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट , कट ऑफ PDF
Bihar Police ASI Operation Result 2026 OUT: BPSSC ने 22 जुलाई 2026 को होने वाली परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट, मेरिट लिस्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police ASI Operation Result 2026 OUT: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत सहायक अवर निरीक्षक (ऑपरेटर) यानी ASI Operation की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिजल्ट आज 12 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया पटना, बिहार में बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग में 462 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए परीक्षा 22 जुलाई, 2026 को हुई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब परिणाम, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ PDF डाउनलोड करने के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
Bihar Police ASI Operation Result 2026 PDF Link
BPSSC के अनुसार प्रारंभिक लिखित परीक्षा में कुल 42,595 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 990 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कारणों से अयोग्य घोषित किया गया। शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया और भर्ती प्रक्रिया के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग ने रिजल्ट के साथ मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची भी जारी की है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| Bihar Police ASI Result 2026 PDF |
कितने अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए?
आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन करने की प्रक्रिया अपनाई है। इस आधार पर कुल 15,934 अभ्यर्थी मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चयन के योग्य पाए गए। अभ्यर्थियों का चयन उनकी मेधा क्रम और आरक्षण कोटिवार रिक्तियों के आधार पर किया गया है।
Bihar Police ASI Operation Cut Off 2026
BPSSC ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए विभिन्न आरक्षण श्रेणियों का कटऑफ भी जारी किया है। अनारक्षित वर्ग में पुरुष अभ्यर्थियों का कटऑफ 41.2 प्रतिशत और महिला अभ्यर्थियों का कटऑफ 30.0 प्रतिशत रहा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में पुरुषों का कटऑफ 36.4 प्रतिशत और अत्यंत पिछड़ा वर्ग में पुरुषों का कटऑफ 37.4 प्रतिशत रहा। पिछड़ा वर्ग में पुरुषों का कटऑफ 38.8 प्रतिशत रहा।

BPSSC ASI Operation Result 2026 में क्या है?
बिहार पुलिस ASI रिजल्ट PDF में मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक (Roll Number) दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची मेरिट लिस्ट नहीं समझी जाए। उम्मीदवार इस PDF में अपना रोल नंबर खोजकर यह देख सकते हैं कि वे मुख्य लिखित परीक्षा के लिए योग्य हैं या नहीं। सूची की शुरुआत में 4510010025, 4510010053, 4510010063, 4510010087, 4510010115 सहित अन्य चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं।
Bihar Police ASI Operation Result PDF कैसे डाउनलोड करें?
BPSSC बिहार पुलिस ASI ऑपरेशन रिजल्ट की PDF देखने के लिए उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट-bpssc.bihar.gov.in पर जाएं। वहां बिहार पुलिस सेक्शन में Result-Ref.:Advt. No.-04/2026: Result of Preliminary Written Examination for the Post of Assistant Sub-Inspector (Operation) in Bihar Police Radio (Wireless), Govt. of Bihar नोटिस को खोलें। रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची में अपना रोल नंबर चेक करें। उम्मीदवार ध्यान रखें कि मुख्य लिखित परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग के विज्ञापन में उपलब्ध है, इसलिए आगे की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक निर्देश जरूर पढ़ें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.