Rajasthan Ayush Officer Admit Card 2025 OUT: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) आज 23 दिसंबर 2025 को आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड सीधे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र (Provisional E-Admit Card) डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल आयुष अधिकारी के 1535 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए परीक्षा 26 दिसंबर (शुक्रवार) को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
यहां देखें: Rajasthan Jamadar Grade 2 Admit Card 2025

Rajasthan Ayush Officer Admit Card 2025 Link- Active
RSSB आयुष ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 का डाउनलोड लिंक राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना राजस्थान आयुष ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
| RSSB Ayush Officer Admit Card 2025 Download Link |
RSSB राजस्थान आयुष ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान आयुष ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।
-
सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर “Admit Card ” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
फिर Rajasthan AYUSH Officer Recruitment 2025 के सामने लिखे Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
एडमिट कार्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए अनिवार्य है। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation