रेलवे RRB JE CBT 2 रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी, 17 जुलाई तक ऐसे फिल करें Objections

Last Updated: Jul 11, 2026, 16:19 IST

RRB JE CBT 2 Answer Key 2026 Out: RRB JE CBT 2 की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे से डायरेक्ट लिंक पाएं। साथ ही, ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

रेलवे RRB JE CBT 2 रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी, 17 जुलाई तक ऐसे फिल करें Objections
रेलवे RRB JE CBT 2 रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी, 17 जुलाई तक ऐसे फिल करें Objections

RRB JE Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर (JE), DMS और CMA पोस्ट के लिए आयोजित किए गए कंप्यूटर आधारित एग्जाम स्टेज-2 (CBT 2) में शामिल हुए छात्रों की 10 जुलाई 2026 को रात 9 बजे RRB JE CBT 2 Answer Key 2026 और रिस्पॉन्स शीट को जारी कर दिया गया है।

2 जुलाई 2026 को आयोजित हुए इस मुख्य एग्जाम में शामिल छात्र अब सभी क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने सही और गलत आंसर्स को मिला सकते हैं। साथ ही, बोर्ड ने गलत क्वश्न के लिए ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्रों के लिए यह ऑब्जेक्शन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। 

RRB JE CBT 2 आंसर-की और महत्वपूर्ण डेट्स 

छात्र RRB JE CBT 2 की आंसर-की के साथ अन्य जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

भर्ती बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

विज्ञापन संख्या (CEN No.)

CEN 05/2025

कुल पोस्ट की संख्या

2,569 पोस्ट (Junior Engineer, DMS & CMA)

CBT 2 एग्जाम डेट 

02 जुलाई 2026

आंसर-की जारी होने की डेट 

10 जुलाई 2026 (रात 9:00 बजे से)

ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 

17 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे तक)

ऑब्जेक्शन फीस

50 

ऑफिशियल वेबसाइट

rrbapply.gov.in

RRB JE CBT 2 रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

RRB JE CBT 2 आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

RRB JE CBT 2 की आंसर-की और क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने के छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. रेलवे भर्ती बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे ‘CEN 05/2025 (JE/DMS/CMA) - View Questions, Responses & Keys’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड को फिल करके डाउनलोड करें। 

4. डाउनलोड करने के बाद इनका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

RRB JE CBT 2 की आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

CBT 2 की आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन निम्नलिखित लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 

1. रजिस्ट्रेशन नंबर 

2. पासवर्ड या जन्मतिथि

3. कैप्चा कोड

आरआरबी जेई रिस्पॉन्स शीट PDF में निम्नलिखित को चेक करें:- 

RRB JE CBT 2 की आंसर-की की PDF को डाउनलोड करने के बाद, छात्र PDF में दी गई इन निम्नलिखित जानकारी को देखें। 

1. छात्र का नाम

2. रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर

3. एग्जाम डेट 

4. आरआरबी जोन का नाम

5. प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रश्न आईडी

6. प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑप्शन दिए गए हैं

7. छात्र द्वारा चुनें आंसर 

ऑब्जेक्श फिल करने का लिंक

रेलवे भर्ती बोर्ड छात्रों को फाइनल आंसर-की में ऑब्जेक्शन फिल करने का अवसर देता है। यदि आपको कोई गलती मिलती है, तोRRB JE CBT 2 आंसर-की छात्र नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह लिंक 10 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक रात 11:50 बजे तक खुला रहेगा। 

RRB JE CBT 2 आंसर-की पर ऑब्जेक्श फिल करने का लिंक - यहां क्लिक करें

RRB JE CBT 2 आंसर-की 2026 पर ऑब्जेक्श कैसे फिल करें? 

छात्र RRB JE CBT 2 आंसर-की 2026 पर ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करें।  

1. अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।

2. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।

3. जिस क्वश्न पर ऑब्जेक्शन फिल करना है, उसे चनकर ‘ऑब्जेक्शन उठाएं’ के बटन पर क्लिक करें।

4. ऑब्जेक्शन स्टाइल को चुनें।

5. ऑब्जेक्शन से जुड़े ओरिजनल डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। 

6. फिर, 50 रुपये फीस को फिल करें। 

छात्र RRB JE CBT 2 आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर विजिट करें। 

यहां भी पढ़े: RRB Ministerial Isolated Admit Card 2026 हुआ जारी, हुआ एडमिट कार्ड, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 11, 2026, 16:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News