Live

UGC NET Answer Key 2026 LIVE: NTA यूजीसी नेट JUNE एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जल्द, ugcnet.nta.nic.in देखें Latest Updates

Akshara Verma
Jul 11, 2026, 13:51 IST

UGC NET Answer Key 2026 Soon: एनटीए यूजीसी नेट आंसर-की 2026 PDF को जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्रों को आंसर-की डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। 

UGC-NET-June-2026-Answer-Key
UGC-NET-June-2026-Answer-Key

HIGHLIGHTS

  • NTA UGC NET Answer Key Direct Link: यूजीसी नेट जून परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जारी होने वाली है।
  • No Negative Marking Formula: नेट एग्जाम में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, छात्रों को हर सही आंसर के लिए 2 मार्क्स जोड़कर और गलत आंसर को छोड़कर सीधे अपना एक्लपेक्टेड स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं।
  • Objection Window Rules: आंसर-की जारी होते ही छात्रों को ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए 3-4 दिन का समय मिलेगा, जहां ऑब्जेक्शन फिल करने के करीब नॉन रिफंडेबल 200 फीस जमा करनी होगी।

UGC NET Answer Key 2026 LIVE Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET June 2026 Provisional Answer Key को कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर देगी। NTA आंसर-की के साथ छात्रों की रिस्पॉन्स शीट और क्वश्न पेपर भी वेबसाइट पर एक साथ जारी करेगा। 

UGC NET June 2026 के सेशन के यह एग्जाम 22 जून से 30 जून 2026 और 5 जुलाई को 87 सब्जेक्ट्स के लिए रि-एग्जाम CBT Mode में आयोजित किए गए थे। जो छात्र यूजीसी नेट जून 2026 के इस सेशन में भाग लिया था, वे आयोग द्वारा प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के बाद इसे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। 

UGC NET June 2026 Answer Key - Objection Window 

NTA द्वारा UGC NET June 2026 Answer Key वेबसाइट पर जारी करने के बाद छात्रों को आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने का सीमित टाइम दिया जाएगा। छात्रों के लिए इस प्रक्रिया को करीब 3-4 दिनों तक के लिए खोला जाएगा। यदि छात्र को किसी क्वश्न के आंसर में गलती लगती है, तो वह अपना ऑब्जेक्शन फिलकर सकते हैं। इसी के साथ छात्रों को ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। फिर, सभी ऑब्जेक्शन को देखने के बाद ही NTA द्वारा फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों को यूजीसी नेट 2026 प्रोविजनल आंसर-की से जुड़ी नई अपडेट्स जैसे डाउनलोड लिंक, जांच करने का तरीका और अन्य जानकारी शामिल है।

आंसरों पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?

यदि किसी छात्र को UGC NET June 2026 Answer Key में दिए गए किसी आंसर पर ऑब्जेक्शन फिल करना हो तो वह ऑनलाइन ऑब्जेक्शन विंडो की एप्लीकेशन को फिल करके अपने क्वश्न पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। लेकिन, यदि किसी क्वश्न पर उठाए गए ऑब्जेक्शन को सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की में आवश्यक रिवाइज्ड किया जाएगा। इसके बाद उसी के आधार पर यूजीसी नेट 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ऑब्जेक्शन फिल करने की फीस क्या है?

UGC NET June 2026 Answer Key पर ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए छात्रों को हर क्वश्न के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। साथ ही, छात्र फीस को जमा करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई जैसे माध्यमों का उपयोग करें। 

UGC NET June 2026 सेशन एग्जाम में कितने छात्र शामिल हुए? 

UGC NET June 2026 के एग्जाम 22 जून से 30 जून 2026 तक देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित करवाए गए थे। 

UGC NET जून 2026 एग्जाम की मुख्य हाइलाइट्स 

NTA UGC NET June 2026 Exam की सभी डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में ऑब्जेक्शन फीस के साथ-साथ रिजल्ट की जानकारी भी शामिल की गई है। 

इवेंट्स 

डिटेल्स 

एग्जाम नियंत्रक संस्था

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)

एग्जाम का नाम

UGC NET जून 2026 (सेशन)

कुल रजिस्टर्ड छात्र 

लगभग 9.08 लाख

एग्जाम डेट 

22 जून से 30 जून और 05 जुलाई 2026 (री-एग्जाम)

आंसर-की जारी होने का टाइम 

जल्द ही 

चैलेंज फीस (प्रति क्वश्न)

200 गैर-रिफंडेबल

फाइनल रिजल्ट 

अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में संभावित

ऑफिशियल वेबसाइट

ugcnet.nta.nic.in

UGC NET Answer Key 2026: पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? 

एनटीए द्वारा UGC NET June 2026 Answer Key का लिंक लाइव किए जाने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते है। 

1. NTA UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड के तहत ‘UGC NET June 2026 Answer Key Challenge’ या ‘View Response Sheet’ के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड को फिल करें। 

4. डिटेल्स फिल करने के बाद स्क्रिन पर मौजूद कैप्चा कोड को डालें।

5. फिर, लॉगिन के बाद स्क्रीन पर क्वेश्चन पेपर, आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की शामिल हो जाएगी।  

6. इन्हें देखकर आराम से डाउनलोड कर लें। 

7. डाउनलोड करने के बाद छात्र एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 11, 2026, 13:51 IST

    UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट में नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस क्या है?

    UGC NET नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस के अंदर अलग-अलग सेशन में एग्जाम देने वाले छात्रों के स्कोर को कैलकुलेट किया जाता है। फिर, सभी छात्रों के स्कोर को नॉर्मलाइज करने के लिए पर्सेंटाइल स्कोर का इस्तेमाल किया जाता है।


  • Jul 11, 2026, 13:46 IST

    UGC NET 2026 Answer Key: यूजीसी नेट 2026 जून की आंसर-की को डाउनलोड कैसे करें?

    1. ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर, ‘UGC NET Answer Key 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

    3. स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुलेगा। 

    4. रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड को फिल करें।

    5. लॉगिन डिटेल्स को फिल करें। 

    6. यूजीसी नेट जून सेशन की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    7. इसे डाउनलोड कर लें। 

    8. डाउनलोड करने के लिए प्रिंटआउट निकाल लें। 

  • Jul 11, 2026, 13:24 IST

    UGC NET 2026 Answer Key Official Website

    यूजीसी नेट जून 2026 आंसर-की जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी, इसी वेबसाइट पर छात्रों को ऑब्जेक्शन फिल करने का मौका दिया जाएगा।


  • Jul 11, 2026, 13:15 IST

    UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट 2026 मार्क्स योजना

    छात्र अपने एक्सपेक्टेड मर्क्स का कैलकुलेशन करने के लिए इन निम्नलिखित यूजीसी नेट 2026 मार्क्स की योजना ऐसे बना सकते हैं। 

    1. हर सही आंसर के लिए 2 मार्क्स 

    2. गलत आंसरों के लिए कोई नेगेटिव मार्क्स नहीं है।

    3. किसी भी क्वश्न के लिए आंशिक अंकन नहीं होगा।

    इस कैलकुलेशन योजना को ध्यान में रखें, और छात्र अपने फाइनल स्कोर की कैलकुलेशन करें।


  • Jul 11, 2026, 13:01 IST

    UGC NET 2026 Answer Key Out: यूजीसी नेट की क्या आंसर-की 2026 जारी?

    नहीं, एनटीए ने अभी तक यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 2026 को जारी नहीं किया है। साथ ही, NTA एजेंसी ने अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं जारी की है।

  • Jul 11, 2026, 12:58 IST

    UGC NET Answer Key 2026: पिछले सालों का रिजल्ट ट्रेंड्स

    1. 2025 - इस साल एग्जाम 25 से 29 जून तक आयोजित हुए थे। उसकी आंसर की 6 जुलाई को जारी की गई थी।

    2. 2024 - जून सेशन के एग्जाम 18 जून तक आयोजित किए गए थे। साथ ही, NTA ने 26 जून को आंसर-की जारी की गई थी।

    3. 2023 - यह एग्जाम 13 से 22 जून तक आयोजित किए गए थे। साथ ही, इसकी प्रोविजनल आंसर-की 6 जुलाई को जारी हुई थी।


  • Jul 11, 2026, 12:46 IST

    UGC NET Provisional Answer Key: यूजीसी नेट आंसर-की कब आएगी?

    एनटीए द्वारा जुलाई के तीसरे सप्ताह यानी लगभग 13–20 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट पर  प्रोविजनल आंसर-की जारी हो सकती हैं। 

  • Jul 11, 2026, 12:40 IST

    UGC NET June 2026 Exam Category-Wise Passing Marks

    यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम पास करने के लिए सामान्य कैटेगरी के छात्रों को कम से कम 45% मार्क्स लाना आवश्यक है। साथ ही, एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों के लिए 35% मार्क्स लाना आवश्यक है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News