UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जल्द, यहां मिलेगा मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड लिंक

Last Updated: Jul 11, 2026, 17:37 IST

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस लेख में रिजल्ट की संभावित तारीख, अनुमानित कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया के अगले चरणों की जानकारी दी गई है।

UP Police Constable Result 2026 Kab Aayega, चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स
UP Police Constable Result 2026 Kab Aayega, चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स

UP Police Constable Result 2026 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण, यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। PST से जुड़ी तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

भर्ती बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम

पुलिस कांस्टेबल

कुल रिक्त पदों की संख्या

32,679

परीक्षा तिथि

8, 9 और 10 जून 2026

परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश के 75 जिले

कुल आवेदन

28.86 लाख से अधिक

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

21,92,236

उपस्थिति

75.94%

रिजल्ट

जुलाई 2026 ( तीसरा सप्ताह संभावित)

रिजल्ट का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब आएगा?

UP Police Constable Result 2026 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जुलाई 2026 के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी और इसकी प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी पुलिस भर्ती 2026: 75 जिलों में हुई लिखित परीक्षा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8 से 10 जून तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से कुल 21,92,236 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिससे कुल उपस्थिति 75.94% दर्ज की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहें हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम भर्ती बोर्ड कुल 32,679 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

UPP Police Constable Result 2026 Kaise Check Kare?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में "UP Police Constable Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

  • रिजल्ट में अपने प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य विवरण ध्यान से चेक करें ।

  • अंत में इसकी PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद क्या होगा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद सभी पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/दौड़) के लिए बुलाया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 10, 2026, 10:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News