RSOS Time Table 2026: राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Apr 21, 2026, 13:14 IST

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) के एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई है। ये एग्जाम 23 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर 20 मई, 2026 तक चलेंगे। छात्र जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in से पूरी डेटशीट डाउनलोड करके अपनी तैयारी को शुरू कर सकते हैं।

RSOS Time Table 2026 Released
RSOS Time Table 2026 Released

RSOS Exam Update 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर ने मार्च-मई सेशन के लिए 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम का टाइम टेबल ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिया है। जो छात्र ओपन बोर्ड से अपनी शिक्षा पूरी कर रहे हैं, वे अब अपने एग्जाम की तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) दोनों सिलेब्स के एग्जाम 23 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर 20 मई, 2026 तक चलेंगे । ऑफिशियल डेटशीट के अनुसार, 10वीं औऱ 12वीं के एग्जाम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।  

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये एग्जाम मई 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। छात्र अपनी पूरा टाइम टेबल RSOS की ऑफिशियल वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

RSOS 10वीं और 12वीं के टाइम टेबल की ऑफिशियल सूचना - यहां क्लिक करें 

RSOS Exam 2026: RSOS एग्जाम से जुड़ी डेट्स 

छात्र RSOS एग्जाम 2026 से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे दी गई टेबल से मुख्य जानकारीयां देखें। 

इवेंट महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नाम राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर
कक्षाएं 10वीं (Secondary) और 12वीं (Sr. Secondary)
सेशन  मार्च - मई 2026
एग्जाम शुरू होने की डेट  मई 2026 (एक्सपेक्टेड)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में
ऑफिशियल वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in

RSOS 2026 का एडमिट कार्ड - यहां क्लिक करें 

RSOS 10th & 12th Time Table 2026 कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  1. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के ऑफिशियल पोर्टल rsosapp.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
  2. होमपेज पर 'Latest News' या 'Notification' सेक्शन में जाएं।
  3. वहां "Time Table March-May Exam 2026 Class 10th & 12th" के लिंक पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही एक PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए इस टाइम टेबल को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

बोर्ड ने छात्रों के लिए कुछ विशेष गाइडलाइन्स जारी की हैं, जिनको फॉलो करना बेहद जरूरी है। 

  • समय का ध्यान: एग्जाम आमतौर पर दोपहर के सेशन में (दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक) आयोजित किए जाते है। छात्रों को सेंटर पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
  • एडमिट कार्ड: बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को एग्जाम सेंटर में एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • प्रैक्टिकल एग्जाम: थ्योरी एग्जाम के साथ-साथ प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स भी आपके नजदीकी एआई (AI) सेंटर या अध्ययन सेंटर पर घोषित किए जाएंगे।
  • जरूरी सामान: छात्र अपना पेन, पेंसिल और पारदर्शी पानी की बोतल साथ रखें।

यहां भी पढ़े: UP-Heatwave Alert: स्कूलों की टाइमिंग बदली; कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक समाप्त होंगी, जानें नया आदेश

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News