Rajasthan Police SI Exam Date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 लिखित परीक्षा तिथि जारी कर दी है। आयोग की ओर से कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
Rajasthan Police SI Exam Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आरपीएससी सब-इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा तिथियों के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर |
| पदों की संख्या | 1015 |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| परीक्षा तिथि | 5 और 6 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
Check: Bank of Baroda Recruitment 2026
Rajasthan Police SI Exam Date 2026: एग्जाम शेड्यूल नोटिस
आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में 5 अप्रैल 2026 और 6 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का दूसरा पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ऑफिशियल परीक्षा का शेड्यूल उम्मीदवार नीचे दिए ऑफिशियल पीडीएफ में देख सकते हैं।
| आरपीएससी सब-इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 |
Rajasthan Police SI Exam Date 2026: परीक्षा पैटर्न
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 1015 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को अगले चरण (शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार) में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पद के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा निम्नलिखित प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
| पेपर का नाम | मार्क्स | समय-अवधि |
| सामान्य हिंदी | 200 | 2 घंटे |
| सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान | 200 | 2 घंटे |
| कुल मार्क्स | 400 | 4 घंटे |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation