Railway RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप-डी उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 7, 2026, 19:09 IST

RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप-डी की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Group D Answer Key 2026
RRB Group D Answer Key 2026

RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आरआरबी ग्रुप-डी की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 03 अगस्त, 06 अगस्त, 09 अगस्त, 17 अगस्त, 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थीआरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा के माध्यम से कुल 22,195 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Group D Answer Key 2026 PDF Download 

आरआरबी ग्रुप-डी की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसका डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखेंं। 

आरआरबी ग्रुप-डी की उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Railway Group D Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी विज्ञापन संख्या सीईएन 09/2025 के तहत रेलवे में सहायक (ट्रैक मशीन), सहायक (ब्रिज / पुल), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV (ट्रैक अनुरक्षक श्रेणी-IV), सहायक लोको शेड (विद्युत) और सहायक ऑपरेशंस / सहायक परिचालन (विद्युत) सहित अन्य रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी-1, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

पद का नाम 

सहायक (ट्रैक मशीन), सहायक (ब्रिज / पुल), ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV (ट्रैक अनुरक्षक श्रेणी-IV), सहायक लोको शेड (विद्युत) और सहायक ऑपरेशंस / सहायक परिचालन (विद्युत) सहित अन्य रिक्त पद

रिक्त पदों की संख्या 

22,195

परीक्षा का नाम 

आरआरबी ग्रुप-डी 

परीक्षा की तिथि 

03 अगस्त, 06 अगस्त, 09 अगस्त, 17 अगस्त, 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 को आयोजित 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

07 सितंबर 2026 

सलेक्शन प्रोसेस 

सीबीटी-1, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrbapply.gov.in

Railway Group D Answer Key 2026 PDF कैसे चेक करें? 

आरआरबी ग्रुप-डी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले रेलवे की मुख्य वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in या रीजनल वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए "CEN 09/2025 CBT Answer Key / Response Sheet" 

  • लिंक पर क्लिक करें।  

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें। 

  • उत्तर कुंजी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। अपने संभावित अंकों की गणना करें।  

RRB Group D Answer Key 2026 Release Date

आरआरबी ने दिनांक 07 सितंबर 2026 को शाम 6.00 बजे के बाद आरआरबी ग्रुप-डी की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न शुल्क के साथ जमा कर सकता है। आपत्ति जमा करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 7, 2026, 19:09 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News