NTA UGC NET City Intimation Slip 2026: यूजीटी नेट एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 10, 2026, 23:21 IST

NTA UGC NET City Intimation Slip 2026: एनटीए ने दिनांक 10 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। 

NTA UGC NET City Intimation Slip 2026
NTA UGC NET City Intimation Slip 2026

NTA UGC NET City Intimation Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर यूजीसी नेट जून सेशन के लिए कंप्यूटर लिखित परीक्षा (CBT) की एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकतो होगी। इसके बिना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड नहीं की जा सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद इसके अनुसार अपने ट्रैवल करने की योजना बनाएं। 

NTA UGC NET City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की परीक्षा दिनांक 22 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार की सुविधा हेतु डाउनलोड लिंक नीचे टेबल में भी प्रदान किया गया है और अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से ही तैयार रखें।

यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

NTA UGC NET City Intimation Slip 2026 - हाइलाइट्स 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग व राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जून 2026 सेशन की परीक्षा का उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालय और कॉलेज में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करना है। यूजीसी-नेट की लिखित परीक्षा में इस बार तकरीबन 10 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं और परीक्षा कुल 87 अलग-अलग विषयों में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।   

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा कराने वाले एजेंसी का नाम 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 

परीक्षा का नाम 

यूजीसी-नेट परीक्षा 2026  

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 

10 लाख उम्मीदवार 

परीक्षा की तिथि 

22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित 

परीक्षा का मोड 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.nta.ac.in

NTA UGC NET City Intimation Slip 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आपको यह पता होना  रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होता। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाता है और एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं कर सकते। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप  डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाएं। 

  • NTA UGC NET City Intimation Slip 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप में निहित जानकारी चेक करें। 

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें। 

UGC NET Admit Card 2026 कब जारी किया जाएगा? 

यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा एडमिट कार्ड की एक कॉपी के साथ एक वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसंसेस) परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं। इसके बिना प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। आप नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाएं।

  • UGC NET Admit Card 2026पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 10, 2026, 23:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News