छत्तीसगढ़ की बिटिया ने कायम की मिसाल, महज 23 साल की उम्र में क्रैक किए 19 सरकारी एग्जाम
कहते हैं कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती, वो तो बस कड़े इम्तिहानों और पसीने की दीवानी होती है। अगर हम यह लाइन छत्तीसगढ़ की रहने वाली चारू पांडेय के बारे में कहे, तो कहना गलत नहीं होगा। चारू की उम्र महज 23 साल है, जिन्होंने एसएससी बैंकिंग, रेलवे और पुलिस समेत कुल 19 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास कर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया।
चारू पांडेय, सफलता की दुनिया में एक ऐसा अनोखा नाम, जिन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के दम पर SSC, बैंकिंग, रेलवे और पुलिस भर्ती समेत कुल 19 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास की। उनकी उम्र महज 23 साल है। आज देश इनके हौंसले को सलाम कर रहा है। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए वह प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। चारू वर्तमान में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के चेन्नई कार्यालय में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (एएओ) के पद पर काम कर रही है। अब उनको भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।
आखिर कौन है चारू पांडेय?
चारू पांडेय का जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में हुआ। उन्होंने 19 सरकारी एग्जाम क्रैक करने का कार्तिमान रचा। वह बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम प्रवीण कुमार पांडेय और माता का नाम सुधा पांडेय है। चारू को उनके परिवार ने पढ़ाई के लिए पूरा सपोर्ट किया। उन्हें बचपन से अनुशासन का माहौल मिला। आज बेटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित होने खबर से माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू है।
चारू पांडेय Education Qualification
अगर हम चारू पांडेय की पढ़ाई के बारे में बात करें, तो उन्होंने चारू पांडे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई तिल्दा-नेवरा में पूरी की। इसके बाद उन्होंने दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से मैथमेटिक्स में बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान हीचारू ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दिया था। आज इसी की बदौलत चारू ने एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल, एसएससी एमटीएस, एसएससी जीडी, एसएससी सीपीओ, आइबीपीएस पीओ, एसबीआइ, दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ उपनिरीक्षक, परिवहन उपनिरीक्षक और सीजी एनएचएम सहित कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।
चारू पांडेय ने कैसे की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी?
चारू पांडेय का 19 सरकारी प्रतियोगी परीक्षा को पास करना आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा। पर उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। चारू बताती हैं कि उनकी तैयारी का आधार सब्जेक्ट वाइज रणनीति, रेग्युलर मॉक टेस्ट और लगातार सेल्फ-इवैल्यूएशन रहा। उनका कहना है कि अगर छात्र लक्ष्य तय करें, समय को सही से मैनेज करें और लगातार मेहनत करें, तो सफलता जरूर मिलती है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.