MPESB Krashi Vistar Adhikari Admit Card 2026 जारी, हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें

Last Updated: Sep 10, 2026, 19:35 IST

MPESB ने Krashi Vistar Adhikari का Admit Card 2026 ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आज 10 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Krashi Vistar Adhikari Admit Card 2026 जारी, हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें
MPESB Krashi Vistar Adhikari Admit Card 2026 जारी, हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें

MPESB Group 2 Sub-Group 1 Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), ग्रुप-2 सब-ग्रुप-1 के अंदर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) के कुल 2,784 खाली पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिखित एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। आयोग ने आज 10 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एडमिट कार्ड के लिंक को लाइव कर दिया गया है, जिसे छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह एग्जाम राज्य भर में बनाए गए अलग-अलग ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में भी दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 

MPESB Krishi Vistar Adhikari 2026 के हॉल टिकट से जुड़ी डिटेल्स 

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी एग्जाम के एडमिट कार्ड के साथ-साथ अन्य और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB / Vyapam)

पोस्ट का नाम

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO / AEO)

विज्ञापन नंबर

Group-2 Sub-Group-1 Recruitment 2026

कुल वैंकेसी 

2,784 पोस्ट 

एडमिट कार्ड की स्थिति

जारी (Active)

एग्जाम मोड

ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

एग्जाम की अवधि

3 घंटे (200 अंक)

आवश्यक क्रेडेंशियल्स

13 मार्क्स का एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB)

ऑफिशियल वेबसाइट

esb.mp.gov.in

MPESB Krashi Vistar Adhikari Admit Card 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें

TAC पार्ट-1, पार्ट-2 और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरूरी नियम

  • टू-पार्ट एडमिट कार्ड (Two-Part TAC): MPESB द्वारा जारी एडमिट कार्ड दो भागों में बांटा गया है:
    • भाग-1: इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, शिफ्ट का टाइम और फोटो पहचान पत्र का ब्योरा दिया गया है।
    • भाग-2 (Part 2): यह भाग छात्र को एग्जाम सेंटर पर साथ ले जाना होगा, जिसमें दिए गए निर्धारित स्थान पर छात्रों का स्थायी शरीर पहचान चिह्न और घोषणा पत्र भरा जाएगा।
  • आधार-आधारित बहु-स्तरीय बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: एग्जाम हॉल में एडमिशन के समय छात्रों का यूआईडीएआई (UIDAI) के माध्यम से बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) वेरिफिकेशन जरूरी होगा। यदि आपका आधार कार्ड अपडेटेड नहीं है, तो तुरंत यूआईडीएआई पोर्टल से ई-आधार वेरिफाई करा लें।
  • निगेटिव मार्किंग नहीं: MPESB एग्जाम पैटर्न के अनुसार 200 मार्क्स के 200 बहुविकल्पीय क्वश्न में सामान्य सब्जेक्ट (100 मार्क्स) और संबंधित कृषि सब्जेक्ट (100 मार्क्स) से क्वश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में कोई Negative Marking नहीं की जाएगी। 

MPESB RAEO Admit Card 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

MPESB RAEO Admit Card 2026 PDF को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें। 

  1. MPESB के ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
  2. अपनी भाषा (Hindi / English) को चुनें। 
  3. फिर, होमपेज पर ‘Latest Updates’ सेक्शन के अंदर ‘Test Admit Card - Group-2 (Sub Group-1) Rural Agriculture Extension Officer Recruitment Test - 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  4. क्लिक करते ही अपना 13 डिजिट का एप्लिकेशन नंबर, Date of Birth और अपनी माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार कार्ड के लास्ट 4 नंबर को फिल करें।
  5. ये सभी डिटेल्स फिल करने के बाद कैप्चा कोड को फिल करें। 
  6. फइर, MP RAEO Admit Card 2026 स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  7. इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: NEET UG Counselling 2026: MCC ने जारी की Round 2 अलॉटमेंट के लिए एलिजिबल छात्रों की लिस्ट, mcc.nic.in से ऐसे करें चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 19:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News