MP Sub Engineer Vacancy 2026: एमपीईएसबी 1700 सब इंजीनियर के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply
MP Sub Engineer Vacancy 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 1700 सब इंजीनियर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 25 अगस्त 2026 को जारी कर किया गया था। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Sub Engineer Vacancy 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 25 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 1700 सब इंजीनियर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एमपीईएसबी में सब इंजीनियर के 1700 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
MPESB Sub Engineer Notification 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
एमपीईएसबी में सब इंजीनियर के रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| एमपीईएसबी में सब इंजीनियर पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
MP Sub Engineer Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
एमपीईएसबी में सब इंजीनियर पदों के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और तीसरे चरण में मेडिकल की परीक्षा होगी। सलेक्शन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
| पद का नाम | सब इंजीनियर |
| रिक्त पदों की संख्या | 1700 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 29 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 12 सितंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Sub Engineer Notification 2026 Eligibility Criteria
एमपीईएसबी में सब इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/संस्थान से सिविल इलेक्ट्रिकल या संबंधित विषय में 3 वर्ष का डिप्लोमा (बीई/बीटेक) होना चाहिए। पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है।
MP Sub Engineer Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एमपीईएसबी में सब इंजीनियर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और करियर सेक्शन देखें।
-
अब Current Openings पर क्लिक करें।
-
आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर MP Sub Engineer Vacancy 2026 नजर आ जाएगा।
-
Apply Now पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.