MP Apex Bank Result 2026 OUT: एमपी अपेक्स बैंक रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Sep 5, 2026, 14:10 IST

MP Apex Bank Result 2026 OUT: कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर, अधिकारी ग्रेड और अन्य पदों के लिए एमपी अपेक्स बैंक रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Apex Bank Result 2026 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें।
MP Apex Bank Result 2026 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें।

MP Apex Bank Result 2026 OUT: एमपी राज्य सहकारी बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एमपी अपेक्स बैंक रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पदों के लिए आयोजित परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ में अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

एमपी अपेक्स बैंक 2026 की परीक्षा 8 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश में 2,076 पदों के लिए ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड समेत कई पद शामिल हैं। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करके आगे की चयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

MP Apex Bank Result 2026 PDF Download Link

एमपी अपेक्स बैंक रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो गया है। अभ्यर्थी PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर चेक कर यह पता कर सकते हैं कि उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट रिजल्ट लिंक से मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

MP Apex Bank Merit List 2026 PDF

यहां क्लिक करें

MP एपेक्स बैंक रिजल्ट हाइलाइट्स

  • संगठन का नाम: मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (एमपी अपेक्स बैंक)

  • भर्ती का नाम: एमपी अपेक्स बैंक भर्ती 2026

  • पदों के नाम: कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसायटी मैनेजर, ऑफिसर ग्रेड एवं अन्य पद

  • कुल रिक्त पद: 2,076

  • परीक्षा तिथि: 8 जुलाई 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: apexbankmp.bank.in

MP Apex Bank Result 2026: Selected Candidates List कैसे डाउनलोड करें?

एमपी अपेक्स बैंक मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट-apexbankmp.bank.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जिला सहकारी बैंकों हेतु दिनांक 07 एवं 08 जुलाई 2026 को कंप्युटर ऑपरेटर के पदों हेतु आयोजित परीक्षा का रिजल्ट, पर क्लिक करें।

  • मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसे डाउनलोड करें और इसमें रोल नंबर चेक करें।

MP Apex Bank Result 2026 पर उल्लिखित विवरण

MP एपेक्स बैंक परिणाम 2026 में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, पद, परीक्षा में प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और चयन संबंधी जानकारी दी होती है। उम्मीदवारों को रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक चेक कर लेना चाहिए।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 5, 2026, 13:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News