LNMU PG Result 2026 OUT: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी पीजी सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित, ये रहा लिंक

Last Updated: Aug 31, 2026, 13:59 IST

LNMU PG Result 2026 OUT: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) ने पोस्ट ग्रेजुएट (PG) दूसरे सेमेस्टर (सेशन 2025-27) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स जिसने परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

LNMU PG Result 2026 OUT
LNMU PG Result 2026 OUT

LNMU PG 2nd Semester Result 2026: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-27 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश के बाद विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के नतीजे घोषित किए हैं। तीनों संकायों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अभ्यर्थी जिसने पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट- lnmu.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। 

LNMU PG Result 2026 Link

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-27 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

LNMU Result 2026 Link

यहां क्लिक करें

LNMU Result 2026 Link-1

यहां क्लिक करें

LNMU Result 2026 Link-2

यहां क्लिक करें

LNMU Result 2026 Link-3

यहां क्लिक करें

LNMU Result 2026 Link-4

यहां क्लिक करें

विज्ञान संकाय में 2,889 विद्यार्थी हुए पास

विज्ञान संकाय में कुल 3,096 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। इनमें से 2,889 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, 133 विद्यार्थियों को प्रमोटेड और 74 परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है। विज्ञान संकाय का सफलता प्रतिशत करीब 93 प्रतिशत रहा।

कला संकाय में 94 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

कला संकाय में कुल 11,222 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 10,551 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा 396 परीक्षार्थियों को प्रमोटेड और 275 को फेल घोषित किया गया है। कला संकाय में करीब 94 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

वाणिज्य संकाय का रिजल्ट रहा सबसे बेहतर

वाणिज्य संकाय में कुल 1,096 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 1,045 विद्यार्थी सफल रहे। वहीं, 21 विद्यार्थियों को प्रमोटेड और 30 परीक्षार्थियों को फेल घोषित किया गया है। वाणिज्य संकाय में सफलता का प्रतिशत करीब 95 प्रतिशत रहा, जो तीनों संकायों में सबसे अधिक है।

कुलपति ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

पीजी सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पीजी का शैक्षणिक सत्र अब पूरी तरह नियमित हो चुका है। सत्र को समय पर संचालित रखने में परीक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

रिजल्ट से छात्रों को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंसान अली ने बताया कि पीजी सेकेंड सेमेस्टर का परिणाम जारी होने से हजारों छात्र-छात्राओं को अपनी आगे की पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। रिजल्ट जारी होने से विद्यार्थियों को अगले चरण की पढ़ाई के लिए आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 31, 2026, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News