KVS NVS Teaching & Non-Teaching Result 2026 OUT: करीब 8.5 लाख उम्मीदवारों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने टियर 1 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से 28 फरवरी को जारी कर दिया है। 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब ऑफिशियल लॉगिन पोर्टल के माध्यम से अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। KVS रिजल्ट 2026 और NVS रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जारी किए गए रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ-साथ चयन प्रक्रिया के अगले चरण की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू या स्किल टेस्ट (पद के अनुसार) से जुड़ी सूचना अलग से दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहें।
यहां देखें: India Post GDS Result 2026 LIVE
KVS NVS Result 2026 Tier 1 Download Link
KVS NVS रिजल्ट 2026 का डाउनलोड लिंक अब टीचिंग और नॉन-टीचिंग सभी पदों के लिए एक्टिव हो गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। PGT, TGT और PRT पदों के लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स
KVS NVS एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो TGT, PGT और PRT पदों के लिए कुल 15,762 रिक्तियां भरने के लिए आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे KVS और NVS रिजल्ट 2026 से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे देख सकते हैं।
-
भर्ती बोर्ड का नाम: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)
-
संस्था का नाम: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS)
-
पद: विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद
-
कुल रिक्त पद: 15,762 (KVS – 9,921 और NVS – 5,841)
-
रिजल्ट तिथि: 28 फरवरी 2026
-
परीक्षा तिथि: 10 और 11 जनवरी 2026
-
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: लगभग 9.6 लाख
-
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी: लगभग 8.5 लाख
-
चयन प्रक्रिया:
-
टियर 1: ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा (पेन-पेपर मोड)
-
टियर 2: ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव परीक्षा
-
स्किल टेस्ट/इंटरव्यू (पद के अनुसार)
-
-
आधिकारिक वेबसाइट: www.cbse.gov.in, www.kvsangathan.nic.in, www.navodaya.gov.in
KVS NVS कट ऑफ 2026 [अनुमानित]
KVS और NVS 2026 के अनुमानित कटऑफ अंक पिछले वर्षों के ट्रेंड, परीक्षा के कठिनाई स्तर और परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर तय किए जाते हैं। हर साल प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है, इसलिए इस बार कटऑफ अधिक रहने की संभावना है। आधिकारिक फाइनल कटऑफ जल्द ही जारी किया जाएगा।
| पद का नाम | सामान्य (UR) | ओबीसी (NCL) | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी |
|---|---|---|---|---|---|
| केवीएस PRT (प्राइमरी टीचर) | 128 – 135 | 120 – 127 | 120 – 127 | 115 – 120 | 90 – 100 |
| TGT गणित | 138 – 142 | 130 – 133 | 128 – 135 | 115 – 120 | 105 – 110 |
| TGT साइंस | 125 – 130 | 118 – 122 | 118 – 121 | 110 – 115 | 100 – 105 |
| TGT सोशल स्टडीज | 130 – 135 | 120 – 125 | 120 – 125 | 115 – 121 | 110 – 115 |
| TGT इंग्लिश | 125 – 130 | 115 – 120 | 115 – 118 | 110 – 114 | 100 – 106 |
| TGT हिंदी | 135 – 140 | 130 – 134 | 125 – 130 | 125 – 129 | 114 – 118 |
| PGT कंप्यूटर साइंस | 147 – 149 | 137 – 139 | 132 – 136 | 130 – 132 | 118 – 121 |
| PGT कॉमर्स | 140 – 145 | 134 – 138 | 135 – 140 | 125 – 130 | 114 – 116 |
| PGT हिंदी | 140 – 143 | 135 – 137 | 132 – 136 | 128 – 132 | 125 – 130 |
| नॉन-टीचिंग (JSA/MTS) | 105 – 110 | 90 – 95 | 90 – 94 | 85 – 88 | 80 – 85 |
केवीएस एनवीएस टियर 1 रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके KVS NVS रिजल्ट 2026 की पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
KVS या NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “Result” लिंक पर क्लिक करें।
-
संबंधित पोस्ट का रिजल्ट पीडीएफ खोलें।
-
पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
-
भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 पर दी गई जानकारी
Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) और Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) रिजल्ट 2026 में आमतौर पर निम्न जानकारी दी होती है:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नबंर
-
पद का नाम (PGT/TGT/PRT/नॉन-टीचिंग)
-
श्रेणी (UR/OBC/SC/ST/EWS)
-
प्राप्त अंक
-
कटऑफ अंक
-
योग्यता स्थिति (पास/नॉट क्वालिफाइड)
-
अगले चरण की जानकारी (यदि लागू हो)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation