HTET Final Answer Key 2026: हरियाणा TGT, PGT और PRT उत्तर कुंजी जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Aug 5, 2026, 22:46 IST

 HTET Answer Key 2026: हरियाणा टीईटी की उत्तर कुंजी 5 अगस्त, 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार PRT, TGT और PGT के लिए फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

HTET Final Answer Key 2026:हरियाणा पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी उत्तर कुंजी जारी
HTET Final Answer Key 2026:हरियाणा पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी उत्तर कुंजी जारी

HTET Answer Key 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने हरियाणा पात्रता परीक्षा-2025 की आंसर-की जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। BSEH की ओर से लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) व लेवल 3 (PGT) की फाइनल आंसर की आज 5 अगस्त को जारी की गई है। 

 बोर्ड की ओर से प्रश्न-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी प्रश्न अथवा उत्तरकुंजी में आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया। प्रोविजनल उत्तर कुंजी कि समीक्षा के बाद अब बोर्ड ने फाइनल आंसर की जारी कर दी है। BSEH की ओर से फाइनल आंसर की के साथ - साथ HTET Disqualified उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 

Haryana HTET Answer Key 2026: आंसरी की जारी 

हरियाणा पात्रता परीक्षा-2025 की लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) व लेवल 3 (PGT) फाइन आंसर की लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अपत्ति दर्ज कराने के लिए 9 जुलाई शाम 5.00 बजे तक का समय दिया गया था। ऑब्जेक्शन करने के लिए प्रति प्रश्न के लिए आधारित शुल्क 100 रुपये के साथ दर्ज करानी थी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी के बाद बोर्ड ने आज 8 अगस्त को फाइनल आंसर की जारी कर दी है।  

हरियाणा टीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक 

यहां क्लिक करें

HTET Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

हरियाणा पात्रता परीक्षा-2025 का आयोज 4 और 5 जुलाई, 2026 को किया गया था। इसकी प्रोविजनल आंसर-की 6 जुलाई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स आप नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026

संचालन निकाय

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH)

प्राथमिक कीवर्ड

HTET उत्तर कुंजी 2026

परीक्षा तिथियां

4 और 5 जुलाई 2026

फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

5 अगस्त, 2026 (जारी)

लेवल

लेवल 1 (PRT), लेवल  2 (TGT), लेवल 3 (PGT)

आधिकारिक वेबसाइट

bseh.org.in

HTET Minimum Qualifying Marks: योग्यता अंक 

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा -2025 पास करने के लिए श्रेणीवार योग्यता अंक उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं। 

वर्ग

न्यूनतम अंक

 PERCENTAGE

जनरल / ओबीसी

150 में से 90

60%

एससी/पीएच (हरियाणा)

150 में से 82

55%

एससी/पीएच (अन्य राज्य)

150 में से 90

60%

Haryana TET Answer Key 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

हरियाणा टीईटी फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

स्टेप 2 लॉगिन करने के लिए लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 3 HTET Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 अब लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) व लेवल 3 (PGT) सिलेक्ट करें। 

स्टेप 5 फाइनल आंसर की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 5, 2026, 19:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News