DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई CSAS PG स्पॉट राउंड डेडलाइन, जानें कब है Last Date
DU CSAS PG Admission 2026 Extended: दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज 5 अगस्त 2026 को ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर पहले स्पॉट राउंड एडमिशन से जुड़ा रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र यहां से ऑफिशियल नोटिस को देखकर जानें कब लास्ट डेट निर्धारित की गई है।
CSAS Spot Round 1 PG Admission 2026 Extended: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS PG 2026) के PG सिलेब्स में एडमिशन और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया से संबंधित सभी इंपोर्टेंट महत्वपूर्ण डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन छात्रों को स्पॉट राउंड या अलग-अलग कोटा कैटेगरी में सीट अलॉट की गई है, वे अब 8 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर अपनी एडमिशन फीस को जमा कर सकते हैं।
इस नोटिस के माध्यम से उन छात्रों के लिए एक बडी राहत की तरह है, जिनके तकनीकी कारणों, बैंकिंग विसंगतियों या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में ज्यादा टाइम लगने के कारण से दिए गए टाइम के अंदर एडमिशन की फीस जमा नहीं हो पाई थी। साथ ही, इन छात्रों के लिए ऑफिशियल नोटिस में भी कहा गया है कि "यह देखा गया है कि कुछ विभागों द्वारा छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।"
DU PG Admission 2026 Revised Schedule & Deadlines
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार एक रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है, जिसकी डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | पहले की डेट / टाइम | नई एक्सटेंड डेट्स |
| सीट एक्सेप्टेंस डेट | निर्धारित पूर्व समय | 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| कॉलेज / विभाग द्वारा वेरिफिकेशन | निर्धारित पूर्व समय | 7 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| ऑनलाइन एडमिशन फीस का भुगतान | निर्धारित पूर्व समय | 8 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल | - | admission.uod.ac.in / pgadmission.uod.ac.in |
CSAS Spot Round 1 PG Admission 2026 Extended Notice - यहां पढ़े
CSAS पोर्टल पर ऑनलाइन फीस कैसे जमा करें?
छात्र अलॉटेड सीट को पक्का करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- दिल्ली विश्वविद्यालय के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in या pgadmission.uod.ac.in पर विजिट करें।
- CUET PG रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को CSAS PG Dashboard में डालकर लॉग-इन करें।
- फिर, Allocated Seat & Status वाले टैब पर क्लिक करें।
- यदि आपके कॉलेज द्वारा आपके डॉक्यूमेंट्स को Approve कर दिया गया है, तो Make Payment के स्टेप पर विजिट करें।
- फिर, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन फीस को जमा करें।
- फीस जमा करने के बाद डिजिटल रसीद को डाउनलोड करें।
- फिर, उसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
छात्र DU CSAS PG Admission 2026 Extended से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए ऑफिशियल नोटिस को देखें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.