Live

HPBOSE Result 2026 LIVE: HP Board 10th का रिजल्ट Link, hpbose.org पर करें चेक

Farhan Khan
May 10, 2026, 15:00 IST

HPBOSE Result 2026 LIVE: हिमाचल बोर्ड आज यानी 10 मई 2026 को सुबह 11.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर  कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 


HPBOSE Result 2026 LIVE: HP Board 10th का रिजल्ट Link, hpbose.org पर करें चेक
HPBOSE Result 2026 LIVE: HP Board 10th का रिजल्ट Link, hpbose.org पर करें चेक

HIGHLIGHTS

  • हिमाचल बोर्ड आज यानी 10 मई 2026 को सुबह 11.00 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 करेगा
  • कक्षा 10वीं के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी
  • 10वीं के रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें

Check HP Board 10th Result Here

HPBOSE Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) आज यानी 10 मई 2026 को सुबह 11.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 03 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें तकरीबन 95,495 छात्र शामिल हुए थे। अब छात्रों को केवल और केवल रिजल्ट का इंतजार है। 

HP Board 10th Result 2026 

HPBOSE Result 2026 LIVE - हाइलाइट्स

हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोेड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 

परीक्षा का नाम 

10वीं 

परीक्षा की तिथि 

03 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026के बीच आयोजित

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

10 मई 2026 को सुबह 11.00 बजे 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.hpbose.org 

HPBOSE Result 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएं।

  • HPBOSE Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रोल नंबर दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी एडमिशन के लिए अपने पास रखें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 10, 2026, 15:00 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथि जल्द जारी की जाएगी। तिथि जुलाई में पहली शिफ्ट आयोजित होने की संभावना है।   


  • May 10, 2026, 14:39 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट ही फॉलो करना चाहिए। आप इसके लिए www.hpbose.org विजिट कर सकते हैं।   

  • May 10, 2026, 14:09 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: सभी स्ट्रीम अपने आप में होती है बेस्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने करने के बाद आप साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स किसी भी स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं क्योंकि सभी स्ट्रीम अपने आप में बेस्ट होती है। 

  • May 10, 2026, 13:58 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद प्राप्त अंकों के हिसाब से साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करें और 11वीं में एडमिशन लेने की प्रक्रिया को फॉलो करें। 


  • May 10, 2026, 13:55 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: जागरण जोश पर चेक करें रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आप ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं, तो आप रिजल्ट जागरण जोश की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 


  • May 10, 2026, 11:46 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: थोड़ी देर इंतजार करें

    जब भी हिमाचल प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट किया जाता है, तो वेबसाइट अक्सर स्लो या हैंग हो जाती है। ऐसे में आपको परेशान नहीं होना चाहिए। थोड़ी देर इंतजार करें। फिर से वेबसाइट ओपन करें। रिजल्ट दिख जाएगा।  


  • May 10, 2026, 11:34 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: कितने छात्र और छात्राएं पास हुई?

    हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 39701 छात्र और 38449 छात्राएं पास हुई। 


  • May 10, 2026, 11:31 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: तीसरे नंबर पर कौन-कौन रहा?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर लिस्ट में तीसरे नंबर पर अश्विका शर्मा और अलीशा ठाकुर रही। दोनों ने ही 697 अंक प्राप्त किए। 

  • May 10, 2026, 11:27 IST

    hp board dharamshala 10th result: दूसरे नंबर पर पूर्णिमा शर्मा और अभिनव मेहता रहे

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। दूसरे नंबर पूर्णिमा शर्मा और अभिनव मेहता रहे। दोनों ने ही 698 अंक प्राप्त किए।  


  • May 10, 2026, 11:19 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: अनमोल ने किया टॉप

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कांगड़ा की रहने वाली अनमोल ने टॉप किया है। अनमोल ने कुल 699 अंक प्राप्त किए।  


  • May 10, 2026, 11:16 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट हुआ जारी

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।  


  • May 10, 2026, 11:12 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: 88.87 फीसदी रहा रिजल्ट

    हिमाचल बोर्ड के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार कक्षा 10वीं का रिजल्ट 88.87 फीसदी रिजल्ट रहा।   


  • May 10, 2026, 11:07 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: वेबसाइट डाउन

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। ऑफिशियल वेबसाइट डाउन हो गई।  


  • May 10, 2026, 11:04 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी लगा होता रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी लगा होता है। आप वहां जाकर भी चेक कर सकते हैं।


  • May 10, 2026, 10:58 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट

    आप हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 


  • May 10, 2026, 10:53 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।     


  • May 10, 2026, 10:43 IST

    hp board 10th result 2026 date and time: छात्र कब फेल माना जाएगा?

    अगर कोई छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में अगर कोई छात्र 3 या उससे अधिक विषय में फेल हो जाता है, तो वह छात्र फेल ही माना जाएगा। 


  • May 10, 2026, 10:34 IST

    hp board 10th result 2026 date and time: कंपार्टमेंट की परीक्षा देने का विकल्प मौजूद

    अगर कोई छात्र हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं की परीक्षा में 1 या 2 विषय में फेल हो जाता है, तो वह छात्र अपना साल बचाने के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकते हैं। 


  • May 10, 2026, 10:29 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी रिजल्ट की घोषणा

    हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। 


  • May 10, 2026, 10:17 IST

    class 10 result 2026 hp board: थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी।   


  • May 10, 2026, 10:05 IST

    hpbose 10th result 2026 roll number: अंकों के हिसाब से स्ट्रीम का चयन करें

    हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के हिसाब से साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। 


  • May 10, 2026, 09:54 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल बेटियों ने बाजी मारी

    पिछले साल हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी थी। मेेरिट लिस्ट में टॉप-10 में 88 छात्राएं शामिल थी।


  • May 10, 2026, 09:44 IST

    10th result 2026 time hp board: रोल नंबर पहले से तैयार रखें

    हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए पहले से ही रोल नंबर तैयार रखें क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर तकनीकी ग्लिच का सामना करना पड़ता है। 


  • May 10, 2026, 09:37 IST

    hp board 10th result 2026 time: सुबह 11.00 बजे जारी होगा रिजल्ट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अब सुबह 10.00 बजे नहीं, बल्कि 11.00 बजे जारी किया जाएगा। 


  • May 10, 2026, 09:26 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में निहित जानकारी को चेक करें

    हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क किया जा सकता है। 

  • May 10, 2026, 09:21 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करें

    जो छात्र हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके पास उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन का विकल्प खुला है। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 


  • May 10, 2026, 09:11 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट

    पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में पहले नंबर पर साइना ठाकुर रही, जिन्होंने 700 में से 696 अंक प्राप्त किए। दूसरे नंबर रिदिमा शर्मा रही, जिन्होंने 700 में से 695 अंक प्राप्त किए। मुदिता शर्मा ने 700 में से 694 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।  


  • May 10, 2026, 09:01 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आपको ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट मिल जाएगी। ओरिजनल मार्कशीट के लिए आपको स्कूल से संपर्क करना होगा। 


  • May 10, 2026, 08:51 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट कैसे चेक करें?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिेए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  www.hpbose.org पर जाएं। HPBOSE 10th Result 2026 पर क्लिक करें।  अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट डाउनलोड कर लें।  


  • May 10, 2026, 08:43 IST

    HP Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल कब रिजल्ट जारी किया गया था?

    पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 15 मई 2025 को जारी किया गया था। इसमें करीब 95 हजार छात्र शामिल हुए थे। कुल 79.08 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 


  • May 10, 2026, 08:32 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: पिछले साल 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र

    पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कांगड़ा जिले के पालमपुर की छात्रा साइना ठाकुर ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।  

  • May 10, 2026, 08:23 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: ग्रेडिंग स्केल

    हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 10.00 बजे जारी किया जाएगा। अब हम ग्रेडिंग स्केल की बात करेंगे। A1 - 91 से 100 प्रतिशत, A2 - 81 से 90 प्रतिशत, B1 - 71 से 80 प्रतिशत, B2 - 61 से 70 प्रतिशत, C1 - 51 से 60 प्रतिशत,  C2 - 41 से 50 प्रतिशत, D - 33 से 40 प्रतिशत और E - 33 प्रतिशत से कम  


  • May 10, 2026, 08:08 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

    हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों के अलग-अलग नंबर होंगे।


  • May 10, 2026, 07:55 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: फेक वेबसाइट पर भरोसा न करें

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए। फेक वेबसाइट पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इस तरह की वेबसाइट गुमराह करने का काम करती है। 


  • May 10, 2026, 07:42 IST

    Himachal Pradesh Board HPBOSE 10th Result 2026 Live: परिणाम देखने के तरीके?

    छात्र HP बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 को 4 तरीकों से देख सकते हैं:

    (1) आधिकारिक वेबसाइट — hpbose.org

    (2) Jagran Josh Portal

    (3) DigiLocker ऐप

    (4) UMANG ऐप

  • May 10, 2026, 07:28 IST

    HP Board 10th Class Result 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होगा घोषित

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज 10 मई को जारी किया जाएगा। एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026, छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • May 10, 2026, 07:26 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: पिछले वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट?

    पिछले वर्ष एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था। इस वर्ष 10 मई 2026 रविवार को एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

  • May 10, 2026, 06:28 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: कक्षा 10वीं का रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बिना रिजल्ट नहीं देखा जा सकता। 


  • May 10, 2026, 06:25 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: कक्षा 10वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 10 मई 2026 को सुबह 10.00 बजे जारी किया जाएगा। 


  • May 10, 2026, 06:19 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: 10वीं की परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 03 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026के बीच आयोजित की गई थी। इसके साथ ही कड़ी निगरानी में परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी।

  • May 10, 2026, 06:15 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: 10वीं की परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए थे?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 95,495 छात्र शामिल हुए थे, जिन्हें अब केवल और केवल रिजल्ट का इंतजार है। 


  • May 10, 2026, 06:10 IST

    HPBOSE Result 2026 LIVE: 10वीं का रिजल्ट कहां देख सकते हैं?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org पर देखा जा सकता है।  


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News