HP Board Class 10 Merit List 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक लाकर किया टॉप

Last Updated: May 10, 2026, 11:34 IST

HP Board Class 10 Merit List 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आज 10 मई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की है। इस साल कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक लाकर 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

HP Board Class 10 Toppers 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक लाकर किया टॉप
HP Board Class 10 Toppers 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक लाकर किया टॉप

Check HP Board 10th Result Here

HP Board Class 10 Toppers 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला, ने आज (10 मई) रविवार को सुबह 11 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है।  रिजल्ट के साथ-साथ एचपी बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन के चेयरमैन, राजेश शर्म ने बोर्ड के ऑफिस से टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इस वर्ष एचपी बोर्ड क्लास 10वीं का परीक्षा में कांगड़ा की अनमोल ने 699 अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्र एचपी बोर्ड रिजल्ट और पास प्रतिशत सहित टॉपर लिस्ट के बारे में सभी जानकारी नीचे लेख से प्राप्त करें।

इस वर्ष एचपी बोर्ड क्लास 10 की परीक्षाएं 3 मार्च को शुरू हुईं और 28 मार्च, 2026 को खत्म हुईं। परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच राज्य में बोर्ड द्वारा बनाएं गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थी। 

HPBOSE 10th Result 2026

HP Board 10th Topper List 2026: कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों के नाम और अंक

छात्र नीचे दी तालिका में एचपी बोर्ड 10वीं में टॉपर्स के नाम, अंक और अन्य डिटेल्स देख सकते हैं। 

रैंक

नाम

अंक

1st

कांगड़ा की, अनमोल

699

2nd

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के अभिनव मेहता

698

2nd

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की, पूर्णिमा शर्मा

698

3rd

Neelam Public Sr. Sec School, Bihru, हमीरपुर की अश्विका शर्मा

697

3rd

Oxford School, मंडी की आलीशा ठाकुर

697

पिछले वर्ष कब जारी हुआ एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और कैसा रहा?

साल 2025 की बात करें तो इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था। जिसका पास प्रतिशत कुल 79.08 रहा। इस वर्ष कांगड़ा जिले की साइना ठाकुर ने 99.43 फीसदी अंक लाकर कर राज्य में टॉप किया था। 

HP Board 10th Result: 2025 में छात्रों ने मारी बाजी 

साल 2025 में कक्षा 10वीं के रिजल्ट में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। एचपी बोर्ड 10वीं की मेरिट लिस्ट के टॉप-10 में 88 छात्राएं और 29 छात्र शामिल थे। खास बात यह रही कि टॉप 4 स्थानों पर सिर्फ छात्राओं का कब्जा था। इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 95 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। छात्र नीचे दी तालिका में पिछले वर्ष के टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं।

रैंक

नाम

प्रतिशत

प्राप्तांक

कुल अंक

जिला

1

साइना ठाकुर

99.43%

696

700

कांगड़ा

2

रिद्धिमा शर्मा

99.29%

695

700

बिलासपुर

3

मुदिता शर्मा

99.14%

694

700

सोलन

3

परणिका शर्मा

99.14%

694

700

बिलासपुर

4

अन्नवी शर्मा

99%

693

700

मंडी

4

एंजल

99%

693

700

ऊना

4

अक्षरा

99%

693

700

हमीरपुर

HPBOSE 10th Result Pass Percentage: पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत

छात्र नीचे दी गई तालिका में 2021 से 2025 तक के एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत देख सकते हैं।

वर्ष

पास प्रतिशत (%)

2025

79.08%

2024

74.60%

2023

89.70%

2022

87.50%

2021

99.70%

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 10, 2026, 11:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News