[OUT] HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट bseh.org.in जारी, एक Click में देखें Marksheet

Last Updated: May 12, 2026, 17:01 IST

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर दर्ज करें। 

HBSE 12th Result 2026 Out
HBSE 12th Result 2026 Out

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026 देख सकते हैं। HBSE की 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गईं। इस साल हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 5,66,411 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्रों का इंतजार आज यानी 12 मई, 2026 को खत्म हो गया है। 

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप कर राज्य का नाम रोशन किया है। इसी के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।

हरियाणा सीएम नायाब सैनी ने दी छात्रों को शुभकामनाएं "हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। यह सफलता आपकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। हम आशा करते हैं कि आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करते रहेंगे और अपने परिवार, समाज और राज्य का नाम रोशन करेंगे। जिन विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। परीक्षा का परिणाम जीवन का अंतिम सत्य नहीं होता। धैर्य, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। विश्वास रखें; आपका भविष्य भी उज्ज्वल है और सफलता आपका इंतजार कर रही है।"

HBSE 12th Result 2026: हाइलाइट्स 

Board of School Education Haryana (HBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल भी बोर्ड परिणाम जल्दी जारी किए गए हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया विवरण देख सकते हैं:

जल्ट से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को भी देख सकते हैं: 

हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 डेट और टाइम

12 मई, 2026 (घोषित)

हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 लिंक 

bseh.org.in 

Latest Update (लेटेस्ट अपडेट)

HBSE 12th Result 2026: ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट शहरों से बेहतर

इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों के 84.98% छात्र पास हुए, वहीं शहरी इलाकों में 83.91% छात्र - छात्राओं ने परीक्षा पास की है। आंकडों के अनुसार, प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा, जहां 87.94% छात्र पास हुए, वहीं सरकारी स्कूलों में यह आंकड़ा 82.44% रहा।

HBSE 12th Result 2026: तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप कर राज्य का नाम रोशन किया है। इसी के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।

HBSE 12th Result 2026: ऑफिशियल वेबसाइट 

परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। 

HBSE 12th Result 2026: क्या हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आज यानी 12 मई, 2026 को जारी कर दिया गया है।

HBSE 12th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के सिंपल स्टेप नीचे देखें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, "HBSE  12 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 नए पेज ओपन होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।

स्टेप 4 रोल नंबर जैसी डिटेल्स डालते ही रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखेगा।

स्टेप 5 उसे ओपन करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 12, 2026, 17:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News