DSSSB Result 2026: डीएसएसएसबी जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रिजल्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें कट-ऑफ
DSSSB Result 2026: डीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मरिट लिस्ट की PDF और कट-ऑफ डाउनलोड कर सकते हैं।
DSSSB Result 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर दिनांक 03 नवंबर 2026 को जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ 2026 जारी कर दिया है। जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर टियर-1 की परीक्षा विज्ञापन संख्या 05/24 के तहत 06 जून और 08 जून 2025 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 26 फरवरी 2026 को जारी किया गया था, जिसमें 152 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था। इसकी टियर-2 परीक्षा 01 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें 124 उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की ऑनलाइन परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/25 के तहत 25 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 186 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
डीएसएसएसबी जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF और कट-ऑफ डाउनलोड कर सकते हैं।
DSSSB Result 2026 डाउनलोड लिंक
डीएसएसएसबी जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक सकते हैं।
| पोस्ट कोड | रिजल्ट | डाउनलोड लिंक |
| 68/24 | डीएसएसएसबी जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर रिजल्ट 2026 | |
| 02/25 | डीएसएसएसबी आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
DSSSB Result 2026 - हाइलाइट्स
डीएसएसएसबी जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के माध्यम से 11 जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और 19 आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पदों को भरना चाहता है। रिजल्ट की बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पद का नाम | जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट |
| रिक्त पद | जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर - 11 और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट - 19 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 03 नवंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
डीएसएसएसबी जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं। होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें।
-
अब DSSSB Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
DSSSB Cut off 2026
डीएसएसएसबी ने जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक 2026 जारी कर दिए हैं। आप नीचे दिए गए लिंक से कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
| डीएसएसएसबी जूनियर इनवायरमेंट इंजीनियर कट-ऑफ 2026 | |
| डीएसएसएसबी आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट कट-ऑफ 2026 |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.