BSEB 10th 12th Sent Up Exam Date: बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर सेंट-अप एग्जाम की डेट्स जारी, जानें कब से शुरू होंगे Exam

Last Updated: Nov 2, 2026, 18:47 IST

Bihar Board Sent-Up Exam Schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सेशन 2026-27 के तहत फाइनल बोर्ड एग्जाम से पहले आयोजित होने वाले 12वीं और 10वीं के सेंट-अप (Sent-Up) एग्जाम 2026 का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र यहां से देखें।

BSEB 10th 12th Sent Up Exam Date Out
BSEB 10th 12th Sent Up Exam Date Out

BSEB 10th 12th Sent Up Exam Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा साल 2027 के फाइनल माध्यमिक (10वीं) और उच्च माध्यमिक (12वीं) बोर्ड एग्जाम के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्टेप की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड ने राज्यभर के सभी मान्यता प्राप्त प्लस टू स्कूलों और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए सेंट-अप (जांच) एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

फाइनल एग्जाम में बैठने के एलिजिबिलिटी हासिल करने के लिए सेंट-अप एग्जाम में उपस्थित होना और इसे पास करना जरूरी होता है। 10वीं और 12वीं के सेंट-अप एग्जाम से जुड़ी सभी डेट्स, शिफ्ट्स, एग्जाम पैटर्न और छात्रों के लिए जरूरी निर्देश के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

Bihar Board Sent-Up Exam 2026-27: मुख्य डिटेल्स 

10वीं और 12वीं के सेंट-अप एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में छात्रों के लिए एग्जाम डेट्स, शिफ्ट्स और 

इवेंट 

इंटरमीडिएट (Class 12th)

मैट्रिक (Class 10th)

आयोजक संस्था

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

एग्जाम का नाम

इंटरमीडिएट सेंट-अप परीक्षा 2026

मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा 2026

एग्जाम डेट्स 

19 नवंबर से 28 नवंबर 2026

23 नवंबर से 27 नवंबर 2026

एग्जाम की शिफ्ट्स 

दो शिफ्ट्स 

दो शिफ्ट्स 

पहली शिफ्ट का समय

सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

दूसरी शिफ्ट का समय

दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक

दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक

कूल-ऑफ टाइम 

15 मिनट 

15 मिनट 

ऑफिशियल वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboardonline.bihar.gov.in

12वीं (इंटरमीडिएट) सेंट-अप एग्जाम 2026: डेट्स और सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के मध्य सेंट-अप एग्जाम का आयोजन कराया जाएगा। एग्जाम का संक्षिप्त डिटेल्स इस प्रकार है:

  • 19 नवंबर 2026: पहली शिफ्ट में फिजिक्स (I.Sc), साइकोलॉजी (I.A) और एंटरप्रेन्योरशिप (I.Com)। दूसरी शिफ्ट में केमिस्ट्री (I.Sc), पॉलिटिकल साइंस (I.A) और अकाउंटेंसी (I.Com)।
  • 20 नवंबर 2026: पहली शिफ्ट में गणित (I.Sc & I.A)। दूसरी शिफ्ट में बायोलॉजी (I.Sc), बिजनेस स्टडीज (I.Com) और ज्योग्राफी (I.A)।
  • 21 नवंबर 2026: पहली शिफ्ट  में अंग्रेजी (सभी स्ट्रीम)। दूसरी शिफ्ट में मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, मैथिली, संस्कृत आदि)।
  • 23 से 28 नवंबर 2026: वैकल्पिक सब्जेक्ट, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, संगीत और गृह विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

BSEB 12th Sent Up Exam Date PDF - यहां क्लिक करें

10वीं (मैट्रिक) सेंट-अप एग्जाम 2026: डेट्स और शिफ्ट डिटेल्ड 

बिहार बोर्ड मैट्रिक की सेंट-अप एग्जाम 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। 

  • 23 नवंबर 2026: दूसरी शिफ्ट में मातृभाषा (हिंदी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली)। दूसरी शिफ्ट में द्वितीय भारतीय भाषा (संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी आदि)।
  • 24 नवंबर 2026: पहली शिफ्ट में विज्ञान (Science)। दूसरी शिफ्ट में सामाजिक विज्ञान (Social Science)।
  • 25 नवंबर 2026: पहली शिफ्ट में गणित (Mathematics)। दूसरी शिफ्ट में अंग्रेजी (English)।
  • 26-27 नवंबर 2026: ऑप्शनल सब्जेक्ट और व्यावसायिक सिलेब्स के एग्जाम आयोजित किए जाएंगे। 

BSEB 10th Sent Up Exam Date PDF - यहां क्लिक करें

बिहार बोर्ड सेंट-अप एग्जाम (Bihar Board Sent-Up Exam) क्या है?

बिहार बोर्ड सेंट-अप एग्जाम फाइनल बोर्ड एग्जाम से पहले आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्रों की तैयारी का मूल्यांकन किया जा सके। ये एग्जाम छात्रों को एग्जाम पैटर्न को समझने और फाइनल बोर्ड एग्जाम से पहले उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करते हैं, जिनमें सुधार की आवश्यकता है।

जो छात्र सेंट-अप एग्जाम पास करते हैं, वे बीएसईबी (BSEB) के फाइनल एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल होते हैं। जो छात्र फेल हो जाते हैं या अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें फाइनल बोर्ड एग्जाम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

सेंट-अप एग्जाम में कौन शामिल हो सकता है?

सेंट-अप एग्जाम उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती हैं, जो बीएसईबी 10वीं और 12वीं की फाइनल एग्जाम 2027 के लिए रजिस्टर्ड हैं।

  • फाइनल एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड नियमित (Regular), स्वतंत्र (Independent) और क्वालीफाइंग कैटेगरी के छात्र सेंट-अप एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।
  • छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित उपस्थिति (Attendance) आवश्यकताओं को भी पूरा करना अनिवार्य है।
  • अपनी पात्रता और परीक्षा विवरण की पुष्टि के लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज से संपर्क करना चाहिए।

सेंट-अप एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण नियम और बोर्ड के निर्देश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सेंट-अप एग्जाम को लेकर सभी स्कूलों और छात्रों के लिए निम्नलिखित कड़े निर्देश लागू किए हैं:

  1. उपस्थिति औप पास होना जरूरी: जो छात्र सेंट-अप एग्जाम में शामिल नहीं होंगे या फैल (Fail) हो जाएंगे, उन्हें फाइनल बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
  2. बोर्ड पैटर्न पर होगा क्वश्न पेपर: सेंट-अप एग्जाम के क्वश्न पेपरका पैटर्न पूरी तरह से मुख्य फाइनल एग्जाम की तरह ही होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव (MCQs) और सब्जेक्टिव दोनों प्रकार के क्वश्न पूछे जाएंगे।
  3. रिजल्ट का सेंट्रलाइज्ड मूल्यांकन: एग्जाम समाप्ति के बाद सभी विद्यालयों को एग्जाम रिजल्ट तैयार करके बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय या मुख्यालय को निर्धारित डेट तक भेजना जरूरी होगा।
  4. मुफ्त एग्जाम आयोजन: बोर्ड द्वारा सेंट-अप एग्जाम के लिए क्वश्न पेपर और आंसर-की सभी स्कूलों को फ्री उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं लिया जाता।

यहां भी पढ़े: 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 2, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News