BSF Result 2026: बीएसएफ HCM, ASI स्टेनो रिजल्ट rectt.bsf.gov.in पर होगा घोषित, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
BSF HCM ASI Result 2026: बीएसएफ एचसीएम, एएसआई स्टेनो रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
BSF Result 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल (HCM) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर के कुल 1526 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 01, 02, 03 और 18 सितंबर 2026 को संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोरकार्ड BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
BSF HCM, ASI Result 2026 कब आएगा?
सीमा सुरक्षा बल (BSF) की हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और एएसआई (स्टेनो) परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। उम्मीद यह लगाई जा रही है कि दिवाली के बाद, नवंबर 2026 के अंत तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई ऑफिशियल सूचना सामने नहीं आई है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
BSF Result 2026 - हाइलाइट्स
सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) और एएसआई (स्टेनो) के कुल 1752 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम जल्द ही आधिकारिक पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले राउंड यानी स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देखें।
| संगठन का नाम | सीमा सुरक्षा बल (BSF) |
| पद का नाम | हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) और एएसआई (स्टेनो) |
| कुल रिक्त पद | 1752 |
| परीक्षा तिथि | 1 से 3 सितंबर 2026 तक |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | नवंबर 2026 (दिवाली के बाद संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rectt.bsf.gov.in |
BSF HCM, ASI Steno Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना बीएसएफ रिजल्ट देख सकते हैं:
-
पहले आप बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर “PST/PET Result for HC (Ministerial) / ASI (Steno) & Havaldar (Clerk)” लिंक पर क्लिक करें।
-
PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। आप Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
-
रिजल्ट PDF में परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
-
अंत में परिणाम को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.