CTET Exam Analysis 2026: सीटीईटी (8 Feb) पेपर 1 और पेपर 2 विश्लेषण, समीक्षा और प्रश्नों का कठिनाई स्तर देखें

Feb 8, 2026, 17:26 IST

CTET 8 Feb Exam Analysis 2026: सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2026 दूसरे दिन की परीक्षा (8 फरवरी) का आयोजन किया गया। दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। सभी लेटेस्ट अपडेट, परीक्षा का कठिनाई स्तर और सफल प्रयास लेख में जानें। कई उम्मीदवारों को पहली शिफ्ट कठिन और पेपर लंबा लगा। 

CTET 8 Feb Exam Analysis 2026 in Hindi
CTET 8 Feb Exam Analysis 2026 in Hindi

CTET Exam Analysis 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 8 फरवरी को दो शिफ्टों में CTET 21वें संस्करण की परीक्षा आयोजित कर रहा है। पहली शिफ्ट और दूसरी शिफ्ट समाप्त हो गई है। प्रत्येक शिफ्ट के बाद का हमने यहां उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर परीक्षा विश्लेषण दिया है, जिसमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, पूछे गए विषय, प्रश्न, उत्तर आदि शामिल हैं। CBSE ने 5 फरवरी को आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर CTET एडमिट कार्ड जारी किया। परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

CTET Answer Key 2026

CTET Exam Analysis 2026: रिपोर्टिंग टाइम 

सीटीईटी परीक्षा 2026 का दूसरा दिन, रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12 बजे समाप्त हुई। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से बाहर आ गए हैं। दूसरी शिफ्ट दोहपर 2.30 बजे से शुरू की जा रही है और शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगी। 

CTET Exam Analysis 2026: हाइलाइट्स 

सीटीईटी 2026 फरवरी सत्र की परीक्षा में लगभग 25,30,436 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं। सीटीईटी परीक्षा 2026 की मुख्य बातें नीचे टेबल में दी गई हैं, जिसमें 7 फरवरी की दोनों शिफ्ट का समय और 8 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षाओं का समय शामिल है।

परीक्षा तिथि 

          पेपर 

पेपर का समय 

7 फरवरी, 2026

पेपर 2 सुबह

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे

7 फरवरी, 2026

पेपर 1 दोपहर

दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे 

8 फरवरी, 2026

पेपर 2 सुबह

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे

8 फरवरी, 2026

पेपर 1 दोपहर

दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे 

CTET Paper 2 Exam Analysis 2026: परीक्षा का कठिनाई स्तर और सफल प्रयास जल्द 

दूसरी शिफ्ट शाम 5 बजे समाप्त हो गई है। उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार लेटेस्ट परीक्षा विश्लेषण यहां दे दिया जाएगा। 

CTET Paper 1 Exam Analysis 2026: परीक्षा विश्लेषण 

CTET 2026 की पहली शिफ्ट 12 बजे समाप्त हो गई है। सीटीईटी परीक्षा 2026 की पहली शिफ्ट आसान से मीडियम (Easy to Moderate) रही. ये विश्लेषण उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पर आधारित है। जिसमें प्रश्न अवधारणाओं पर आधारित थे और पूछे गए सीडीपी विश्लेषणात्मक थे। सिद्धांतों से संबंधित प्रश्न भी थे। वहीं, कई उम्मीदवारों को पहली शिफ्ट कठिन और पेपर लंबा लगा। सभी विषयों के अनुसार परीक्षा विश्लेषण निम्नलिखित है।

सीटीईटी पेपर I का विशलेषण 2026

विषय 

कठिनाई स्तर

अच्छे प्रयास 

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

आसान से मीडियम

22-26

इंग्लिश भाषा

आसान

23-27

हिंदी भाषा

आसान

23-27

गणित (Maths)

मीडियम

18-22

विज्ञान (Science)

आसान से मीडियम

17-21

सामाजिक विज्ञान (Social Science)

मीडियम

15-19

कुल 

आसान से मीडियम

115-130

CTET Cut Off 2026 Category Wise: कट ऑफ

सीटीईटी कट ऑफ 2026 कैटेगरी वाइस देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। 

वर्ग 

सीटीईटी पास प्रतिशत 

सीटीईटी उत्तीर्ण अंक 

ओबीसी, एससी, एसटी 

55%

82/150

जनरल 

60%

90/150

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News