CTET Exam Analysis 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तरों पर पढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें दो प्रश्न पत्र शामिल हैं। पहला पेपर I और दूसरा पेपर II, पेपर I प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और पेपर पेपर II उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तरों पर पढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। सीटीईटी का 21वां संस्करण 7 और 8 फरवरी को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। यह परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जा रही है।
एग्जाम में बैठे उम्मीदवारों के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला पेपर 2 आसान से मध्यम स्तर (Easy to Moderate) रहा। प्रत्येक शिफ्ट के बाद, हम यहां छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर परीक्षा विश्लेषण देंगें। जिसमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, पूछे गए विषय, प्रश्न, उत्तर आदि शामिल होंगे।
CTET Exam Reporting Time 2026: रिपोर्टिंग का समय
सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला दिन रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे है। पहला चरण सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ था। पेपर 2 की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। पेपर 1 की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे वाली परीक्षा भी समाप्त हो गई है।
सीटीईटी परीक्षा विश्लेषण 2026
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। OMR आधारित ऑफलाइन 7 फरवरी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी देख सकते हैं। आज दो केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा का दूसरा पेपर रद्द कर दिया गया है और अगले 15 दिनों में इन्हीं दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। अपरिहार्य कारणों से वैशाली (हाजीपुर) स्थित सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी में परीक्षा रद्द की गई है। अन्य केंद्रों पर सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ, उम्मीदवार आगे लेख में परीक्षा का स्तर जान कर सकते हैं।
Out of 1803 examination centres for the CTET across the country, Paper - 2 has been conducted successfully at 1801 examination centes.
— CBSE HQ (@cbseindia29) February 7, 2026
However, examination of Paper - 2 at 02 centres at Vaishali (Hajipur) (125016 - ST. JOHN'S ACADEMY, BASMATI NAGAR and 125014 - LAKSHYA…
CTET Exam Analysis 2026: हाइलाइट्स
सीटीईटी 2026 फरवरी सत्र की परीक्षा में लगभग 25,30,436 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं। सीटीईटी परीक्षा 2026 की मुख्य बातें नीचे टेबल में दी गई हैं, जिसमें 7 फरवरी की दोनों शिफ्ट का समय और 8 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षाओं का समय शामिल है।
| परीक्षा तिथि | पेपर | पेपर का समय |
| 7 फरवरी, 2026 | पेपर 2 सुबह | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे |
| 7 फरवरी, 2026 | पेपर 1 दोपहर | दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे |
| 8 फरवरी, 2026 | पेपर 2 सुबह | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे |
| 8 फरवरी, 2026 | पेपर 1 दोपहर | दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे |
CTET Exam Analysis 2026 Paper 1: सफल प्रयास और कठिनाई स्तर (7 फरवरी दूसरी शिफ्ट)
उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिक्रिया के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2026 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे वाली शिफ्ट में आयोजित होने वाली परीक्षा पहला पेपर आसान से मीडियम स्तर की रही। वहीं कई उम्मीदवारों को यह थोड़ा लंबा लगा और सीडीपी अधिक विश्लेषणात्मक था।
CTET Cut Off 2026 Category Wise: कट ऑफ
सीटीईटी कट ऑफ 2026 कैटेगरी वाइस देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| वर्ग | सीटीईटी पास प्रतिशत | सीटीईटी उत्तीर्ण अंक |
| ओबीसी, एससी, एसटी | 55% | 82/150 |
| जनरल | 60% | 90/150 |
CTET Exam Analysis 2026 Paper 2: सफल प्रयास और कठिनाई स्तर (7 फरवरी पहली शिफ्ट)
एग्जाम में बैठे उम्मीदवारों के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला पेपर आसान से मध्यम स्तर (Easy to Moderate) रहा। पहला पेपर आसान था, अवधारणात्मक प्रश्न पूछे गए और भाषा अनुभाग सरल रहा। उम्मीदवार कठिनाई स्तर और सफल प्रयास नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| सीटीईटी पेपर II का विशलेषण | ||
| विषय | कठिनाई स्तर | अच्छे प्रयास |
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy) | आसान से मीडियम | 22-26 |
| इंग्लिश भाषा | आसान | 23-27 |
| हिंदी भाषा | आसान | 23-27 |
| अंकशास्त्र | मीडियम | 18-22 |
| विज्ञान | आसान से मीडियम | 17-21 |
| सामाजिक विज्ञान | मीडियम | 15-19 |
| कुल | आसान से मीडियम | 115-130 |
CTET Exam Pattern 2026: पेपर 2 का एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवार नीचे टेबल में सीटीईटी पेपर 2 में शामिल सब्जेक्ट, प्रश्नों की संख्या और कुल मार्क्स देख सकते हैं।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स |
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy) | 30 | 30 |
| भाषा-I | 30 | 30 |
| भाषा-II | 30 | 30 |
| गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान अन्य विषय शिक्षकों के लिए उपरोक्त में से कोई एक विकल्प) | 60 | 60 |
| कुल | 150 | 150 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation