CCSU Admission 2026: यूजी-पीजी की 3rd और एलएलबी की 1st मेरिट जारी, 31 अगस्त से जानें कब-तक होंगे एडमिशन
CCSU 2026 Update: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU), मेरठ ने सेशन 2026–27 के BA LLB और B.Com LLB सिलेब्स में एडमिशन के लिए First Merit List जारी कर दी है। सेकेल्टेड छात्र 31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन एडमिशन को कन्फर्म कर सकते हैं।
CCSU 2026: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU), मेरठ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सेशन 2026-27 के ग्रेजुएशन(UG), पोस्ट-ग्रेजुएशन(PG) और लॉ (Law) सिलेब्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट्स जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट (3rd Merit List) तथा एलएलबी व एलएलएम जैसे विधि कोर्सेज के लिए पहली मेरिट लिस्ट (1st Law Merit List) 25 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई थी।
इस मेरिट लिस्ट के आधार पर सभी अलॉटेड कॉलेजों और यूनिवर्सिटी कैंपस में एडमिशन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होकर 02 सितंबर 2026 तक का शेड्यूल और लिंक जारी किया जाएगा। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें निर्धारित डेट्स के अंदर अपने एडमिशन- प्रोसेस को पूरा करना जरूरी है।
CCSU Admission 2026: मेरिट लिस्ट और एडमिशन की मुख्य डिटेल्स
एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट्स एंड डिटेल्स |
| विश्वविद्यालय का नाम | चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU), मेरठ |
| कोर्स कैटेगरी | UG-PG (3rd Merit) एवं Law Courses (1st Merit) |
| एडमिशन शुरू होने की डेट | 31 अगस्त 2026 (आज से) |
| एडमिशन की लास्ट डेट | 02 सितंबर 2026 |
| ऑफर लेटर डाउनलोड | स्टूडेंट पोर्टल ccsuniversity.ac.in के जरिए |
| कॉलेज द्वारा एडमिशन कन्फर्मेशन | 02 सितंबर शाम तक |
CCSU UG, PG and Law Admission 2026 Notice - यहां पढ़े
CCSU UG, PG and Law Admission 2026 Link Active - यहां देखे (SOON)
एडमिशन के लिए Required Documents List
- ऑफर लेटर (CCSU Portal से डाउनलोड किया हुआ)
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की प्रति
- 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट (पीजी व एलएलबी प्रवेशार्थियों के लिए)
- टीसी (Transfer Certificate) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- कैटेगरी सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- 4 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
ऑनलाइन एडमिशन और फीस जमा करने के आसान स्टेप्स
- पोर्टल पर लॉगिन करें: छात्र अपने समर्थ (Samarth) पोर्टल पर रजिस्टर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- ऑफर डाउनलोड करें: अपने डैशबोर्ड से 'Admission Offer Letter / Schedule' देखें और डाउनलोड करें।
- विश्वविद्यालय परिसर/कॉलेज चुनें: आवंटित सीट के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया स्वीकार करें।
- फीस भुगतान व वेरिफिकेशन: निर्धारित डेट्स (31 अगस्त से 2 सितंबर) के बीच विश्वविद्यालय परिसर विभाग में ऑनलाइन फीस जमा करें या सम्बद्ध कॉलेज में जाकर मूल शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स की जांच कराकर एडमिशन को कन्फर्म करें।
एडमिशन के समय छात्र इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
- ऑफर लेटर (Offer Letter) तुरंत डाउनलोड करें: एडमिशन के लिए सबसे पहले अपने स्टूडेंट डैशबोर्ड से ऑफर लेटर डाउनलोड करें। इस लेटर पर उस कॉलेज और कोर्स का नाम दर्ज होता है, जहां आपका सेलेक्शन हुआ है।
- ओपन मेरिट का मौका: यदि आपका नाम इस मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, तो निराश न हों। 02 सितंबर के बाद खाली बची सीटों के लिए विश्वविद्यालय Open Merit List जारी करेगा, जिसमें छात्र अपनी पसंद के कॉलेज में सीट को सेलेक्ट कर सकेंगे।
- लॉ सिलेब्स के नियम: लॉ कोर्सेज (3-साल एलएलबी और 5-साल बीए एलएलबी/बीकॉम एलएलबी) में पहली बार एडमिशन ले रहे छात्रों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के नियमानुसार ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन बेहद कड़ा होगा।
- फीस रसीद और पोर्टल अपडेट: कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ऑनलाइन या ऑफलाइन फीस जमा करें। यह सुनिश्चित करें कि कॉलेज ने पोर्टल पर आपका एडमिशन 'Confirm' कर दिया है।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.