CBSE Board Exam 2027 Date Sheet: फरवरी से शुरू होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम! जानें पैटर्न और स्मार्ट टिप्स
CBSE Class 10 Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं के बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। एग्जाम मध्य फरवरी से मार्च 2027 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगे। छात्र ऑफिशियल पोर्टल से लेटेस्ट अपडेट्स लेते रहें।
CBSE Board Exam 2027 Date Sheet OUT Soon: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) शैक्षणिक सेशन 2026-2027 के लिए 10वीं की बोर्ड एग्जाम का ऑफिशियल डेटशीट (CBSE 10th Date Sheet 2027) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जल्द ही जारी होने वाली है। केंद्रीय बोर्ड की रिपोर्टर के अनुसार, माध्यमिक लेवल की मुख्य लिखित एग्जाम (Theory Examinations) फरवरी 2027 के मध्य से आयोजित होकर मार्च 2027 के दूसरे हफ्ते तक चलेंगी।
10वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे देश-विदेश के लाखों छात्रों के लिए यह समय अपनी तैयारी को सही दिशा और फाइनल रूप देने का है। डेटशीट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर इसे आसानी से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 10th Exam 2027 Key Highlights: मुख्य डिटेल्स
CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड एग्जाम 2027 से संबंधित एक्सपेक्टेड और महत्वपूर्ण डिटेल्स नीचे दी गई टेबल से देखें।
| इवेंट | डिटेल्स और एक्सपेक्टेड डेट्स |
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education - CBSE) |
| क्लास | 10वीं (Secondary Examination) |
| शैक्षणिक सेशन | 2026–2027 |
| डेटशीट जारी होने की डेट | अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक (संभावित) |
| प्रैक्टिकल एग्जाम की अवधि | जनवरी 2027 |
| थ्योरी एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स | मध्य फरवरी 2027 से मार्च 2027 तक |
| एग्जाम का मोड | ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित मोड) |
| एग्जाम टाइम | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
CBSE Class 10 Timetable 2027: एक्सपेक्टेड सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम विंडो
छात्रों की सहूलियत के लिए पिछले सालों के रुझान और प्राथमिक अपडेट्स के आधार पर मुख्य सब्जेक्ट सब्जेक्ट्स की एक्सपेक्टेड एग्जाम विंडो नीचे दी गई है:
- मध्य फरवरी 2027: अंग्रेजी (Language & Literature / Communicative) और गणित (Mathematics Standard & Basic)
- उत्तर फरवरी 2027: विज्ञान (Science), सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
- प्रारंभिक मार्च 2027: हिंदी (कोर्स A और कोर्स B)
- मध्य मार्च 2027: सामाजिक विज्ञान (Social Science), संस्कृत और अन्य क्षेत्रीय/विदेशी भाषाएं
CBSE 10th Date Sheet 2027 PDF ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
ऑफिशियल पोर्टल पर डेटशीट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीबीएसई (CBSE) की ऑपिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर प्रदर्शित हो रहे ‘Main Website’ या ‘Latest @ CBSE / Announcements’ वाले ऑप्सन पर क्लिक करें।
- अब नए नोटिस बोर्ड सेक्शन में ‘CBSE Class 10th Date Sheet 2027 PDF’ लिंक का चयन करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही कक्षा 10वीं का पूरा टाइम-टेबल PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अपने सब्जेक्ट के सब्जेक्ट कोड (Subject Code), एग्जाम डेट्स और टाइम का अच्छी तरह से मिलान करें।
- फिर, स्टडी टेबल पर लगाने के लिए PDF फाइल को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.