भारत के अलावा किन देशों का राष्ट्रीय पशु है Tiger, जानें यहां
भारत का राष्ट्रीय पशु टाइगर यानि बाघ है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा किन देशों का राष्ट्रीय पशु बाघ है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय पशु Tiger है। सबसे अधिक टाइगर भारत में ही पाए जाते हैं, जिन्हें Royal Bengal Tiger के नाम से जाना जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा किन देशों का राष्ट्रीय पशु टाइगर है? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्यों कहते हैं Royal Bengal Tiger
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में टाइगर को Royal Bengal Tiger क्यों कहते हैं। दरअसल, पहले भारत की राजधानी कलकत्ता हुआ करती थी। ऐसे में अंग्रेज शिकार खेलने के लिए कलकत्ता ही आते थे। यहां के जंगलों में पाए जाने वाले शेरों को वे बंगाल टाइगर कहते थे।
जब इन शेरों का शिकार ब्रिटिश शाही परिवार के लोग करने लगे, तो इन शेरों को रॉयल बंगाल टाइगर कहा जाने लगा। यह नाम धीरे-धीरे पूरे भारत में मशहूर हो गया और आज भी पूरे भारत में शेरों को Royal Bengal Tiger ही कहा जाता है।
भारत में बाघ कब बना राष्ट्रीय पशु
भारतीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा 9 जुलाई, 1969 को बब्बर शेर को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था। हालांकि, नवंबर, 1972 में भारतीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बब्बर शेर की जगह बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। 1 अप्रैल 1973 से इसे आधिकारिक रूप से लागू किया गया, जो 'प्रोजेक्ट टाइगर' की शुरुआत का साल भी था।
भारत के अलावा किन देशों का राष्ट्रीय पशु है Tiger
अब हम यहां जान लेते हैं कि भारत के अलावा किन देशों का राष्ट्रीय पशु टाइगर है।
भारत के अलावा Tiger दुनिया के चार अन्य देशों का भी राष्ट्रीय पशु है। हर देश ने अपने यहां पाई जाने वाली बाघ की प्रजाति को यह सम्मान दिया है:
-बांग्लादेश : भारत की तरह ही बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु भी 'रॉयल बंगाल टाइगर' है। यह मुख्य रूप से भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित सुंदरबन डेल्टा में पाया जाता है।
-मलेशिया: यहां का राष्ट्रीय पशु 'मलयन टाइगर' है। मलेशियाई भाषा में इसे 'हरिमाऊ मलाया' कहा जाता है। यह मलेशिया के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह Coat of Arms पर भी प्रमुखता से दिखाई देता है।
-दक्षिण कोरिया: यहां का राष्ट्रीय पशु 'साइबेरियन टाइगर' है, जिसे अमूर टाइगर भी कहा जाता है। कोरियाई संस्कृति, लोककथाओं और पौराणिक कथाओं में बाघ को शक्ति, साहस और बुरी आत्माओं से रक्षा करने वाले प्रतीक के रूप में पूजा जाता है।
-उत्तर कोरिया: दक्षिण कोरिया की तरह ही उत्तर कोरिया का राष्ट्रीय पशु भी 'साइबेरियन टाइगर' ही है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.