CBSE 10th Result 2026 Out: सीबीएसई 10वीं परिणाम Digilocker पर जारी, ऐसे करें चेक

Last Updated: Apr 15, 2026, 17:22 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) 10वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिका वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर कर सकते हैं। 

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026
सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026

DigiLocker CBSE Board 10th Result Link

Umang CBSE Board 10th Result Link

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) 10वीं कक्षा का परिणाम जारी हो गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिका वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड के 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट से पहले डिजीलॉकर पर रिजल्ट जारी किया है।

Updated: 5:22 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: किस क्षेत्र का कितना रहा पास प्रतिशत

सीबीएसई रिजल्ट 2026 10वीं परिणाम में तिरुवनंतपुरम सबसे टॉप पर रहा है। वहीं, दूसरे स्थान पर विजयवाड़ा है।

क्रम संख्या क्षेत्र का नाम (Region Name) उत्तीर्ण प्रतिशत (Pass %)
1 तिरुवनंतपुरम (TRIVANDRUM) 99.79
2 विजयवाड़ा (VIJAYWADA) 99.79
3 चेन्नई (CHENNAI) 99.58
4 बेंगलुरु (BENGALURU) 98.91
5 दिल्ली पश्चिम (DELHI WEST) 97.45
6 दिल्ली पूर्व (DELHI EAST) 97.33
7 पुणे (PUNE) 96.66
8 अहमदाबाद (AHMEDABAD) 96.61
9 लुधियाना (LUDHIANA) 95.70
10 अजमेर (AJMER) 94.78
11 भुवनेश्वर (BHUBANESWAR) 94.67
12 गुरुग्राम (GURUGRAM) 93.21
13 भोपाल (BHOPAL) 92.48
14 पंचकूला (PANCHKULA) 92.24
15 लखनऊ (LUCKNOW) 91.63
16 देहरादून (DEHRADUN) 91.59
17 प्रयागराज (PRAYAGRAJ) 89.45
18 पटना (PATNA) 89.33
19 रायपुर (RAIPUR) 88.41
20 नोएडा (NOIDA) 87.66
21 रांची (RANCHI) 86.18
22 गुवाहाटी (GUWAHATI) 85.32


Updated: 5:16 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: अंक सुधारने के लिए कब से करें आवेदन

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने प्रदर्शन (Performance) में सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवारों और मुख्य परीक्षा-2026 में 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखे गए उम्मीदवारों के लिए LOC (List of Candidates) भरने की प्रक्रिया 16.04.2026 से शुरू होगी और यह केवल 5 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी।

Updated: 5:14 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड ने मेरिट लिस्ट नहीं जारी करने का निर्णय लिया है। बोर्ड के मुताबकि, 'छात्रों के बीच अस्वास्थ्यकर प्रतिस्पर्धा (unhealthy competition) से बचने के लिए बोर्ड के पुराने निर्णय के अनुसार, सीबीएसई (CBSE) द्वारा कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाती है। साथ ही, बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी (divisions) भी प्रदान नहीं करता है। हालाकि, बोर्ड उन शीर्ष 0.1% छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र (Merit Certificate) जारी करेगा, जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं। संबंधित छात्र की दूसरी बोर्ड परीक्षाओं के बाद यह मेरिट प्रमाणपत्र उनके डिजी-लॉकर (Digi-Locker) में उपलब्ध करा दिया जाएगा।'

Updated: 5:07 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं से जुड़े हाइलाइट्स

विवरण

संख्या/जानकारी

कुल पंजीकृत छात्र

25,08,319

शामिल छात्र (लड़के)

14,08,546

शामिल छात्राएं (लड़कियां)

10,99,773

विषयों की संख्या

83

परीक्षा केंद्रों की संख्या

8,075

आधिकारिक वेबसाइट

cbse.gov.in

रिजल्ट चेक करने का दूसरा तरीका

डिजीलॉकर

Updated: 5:06 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: कुल कितने छात्र थे पंजीकृत

सीबीएसई 10वीं बोर्ड में इस बार कुल 2471777  छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इस बार कुल 93.70 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

Updated: 4:57 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: 10वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी

छात्र को अपना सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि अनिवार्य है। हालांकि, छात्र रिजल्ट चेक करते समय अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर रखें।

Updated: 4:55 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: इन 5 वेबसाइट्स पर अभी चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दी गई कुल 5 वेबसाइट्स पर अपना सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैंः

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

results.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

Updated: 4:51 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: Umang ऐप पर कैसे देखें 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

सीबीएसई ने डिजीलॉकर के साथ-साथ उमंग ऐप पर भी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैंः

-सबसे पहले छात्र फोन में UMANG ऐप डाउनलोड कर लें।

-अब मोबाइल नंबर या फिर आधार से लॉगिन कर लें।

-छात्र यहां CBSE Service विकल्प चुनें

-छात्र अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

-छात्र अब अपना रोलनंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Updated: 4:47 PM, 15 April, 2026

CBSE 10th Result 2026: कहां से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

छात्रों को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल से ही ओरिजिनल मार्कशीट मिलेगी। हालांकि, छात्र डिजिलॉकर से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं बोर्ड में इस बार कुल 25,08,319 छात्रों ने परीक्षाएं दी थी, जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हुई थीं। कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट 

-छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर पहुंचें।

-छात्र यहां कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

-अब छात्र रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

-सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

-आप रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

कॉल के लिए जरिये सुन सकते हैं 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 

छात्र अब अपना सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट फोन कॉल पर भी सुन सकते हैं। CBSE ने इसके लिए IVRS (Interactive Voice Response System) की व्यवस्था की है।

जो छात्र दिल्ली के हैं, वे 24300699 नंबर डायल करें, जबकि देश के अन्य हिस्सों के छात्रों को 011-24300699 नंबर पर कॉल करना है। कॉल करने के बाद आपको आवाज में दिशा-निर्देश सुनने को मिलेंगे। इसके बाद आप अपना रिजल्ट सुन सकते हैं। 

SMS से कैसे चेक करें 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 

छात्र एसएमएस के जरिये भी अपना 10वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना हैः

  • छात्र नया मैसेज टाइप करें: cbse10 रोल नंबर स्कूल नंबर सेंटर नंबर
  • अब इसे 7738299899 नंबर पर भेजें।
  • छात्र ब्रैकेट का उपयोग बिल्कुल न करें
  • हालांकि, हर जानकारी के बीच स्पेस जरूर देना है
  • आप आसानी से अब सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं

CBSE 10th Result 2026: इस वेबसाइट पर तुरंत चेक करें रिजल्ट 

छात्रों को रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए तीन लिंक दिये हैं। छात्र cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2026: डिजीलॉकर पर कैसे मिलेगा रिजल्ट

छात्र डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं। छात्रों को यहां पहुंचने पर 10वीं  रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करना है। ऐसा करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

cbse-10th-result


 




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 16:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News