उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने साल 2025-26 की 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के लिए एग्जाम सेंटर की फाइनल लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने तकनीक और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेंटर का निर्धारण किया है।
यूपी बोर्ड ने सेंटर की सूची 2026 के अनुसार, इस वर्ष बोर्ड राज्य भर में 8,033 सेंटरो पर कक्षा 10 और 12 के फाइनल एग्जाम करवाए जाएंगे।
UP Board Exam 2026: परीक्षा केंद्रों का कैलकुलेशन
यूपी बोर्ड ने इस साल राज्य भर में कुल 8,033 एग्जाम सेंटर बनाए हैं। पहले सेंटर की संख्या 7,448 थी, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण और छात्रों की संख्या को देखते हुए इसमें 585 सेंटर बढ़ाए गए है। साथ ही, इस बार प्राइवेट स्कूलों को भी एग्जाम सेंटरों में शामिल किया जा रहा है।
| स्कूलों के प्रकार | सेंटर की कुल संख्या |
| गवर्नमेंट स्कूल | 596 |
| एडेड स्कूल | 3,453 |
| प्राइवेट स्कूल | 3,984 |
| कुल सेंटर | 8,033 |
UPMSP 10वीं 12वीं एग्जाम सेंटर की लिस्ट 2026 - यहां क्लिक करें
छात्र कक्षा 10वीं-12वीं के एग्जाम के लिए यूपी बोर्ड की फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं । यह सूची प्रत्येक जिले के लिए जारी की गई है।
प्राइवेट स्कूलों में सबसे ज्यादा सेंटर क्यों?
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा छात्र प्राइवेट स्कूलों में एग्जाम देंगे। इसके पीछे मुख्य कारण जिला स्तरीय समितियों द्वारा बुनियादी ढांचे और CCTV व्यवस्था की जांच के बाद दी गई रिपोर्ट है।
एग्जाम की महत्वपूर्ण डेट्स
- प्रैक्टिकल एग्जाम: जनवरी और फरवरी 2026 में आयोजित होंगी।
- थ्योरी एग्जाम की शुरुआत: 18 फरवरी, 2026 से।
- एग्जाम की लास्ट डेट: 12 मार्च, 2026 तक।
एग्जाम सेंटर कैसे चेक करें?
छात्रों और पेरेंट्स की सुविधा के लिए बोर्ड ने जिलेवार (District-wise) PDF लिस्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- छात्र यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीचे की ओर 'महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड' सेक्शन में जाएं।
- फिर, "हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 से सम्बन्धित फाइनल सेंटर लिस्ट" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने जिले के नाम के सामने दिए गए PDF लिंक को डाउनलोड करें।
- फिर, अपने स्कूल कोड या नाम के द्वारा सेंटर की जांच करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation