MP Police Constable Answer Key 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 17 दिसंबर 2025 को एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में भाग लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी (Response Sheet PDF) आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जारी की गई आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और परीक्षा में मिलने वाले संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उनके लिए ऑब्जेक्शन विंडो 17 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को अपनी आंसर की चेक करने और आपत्ति दर्ज करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। इस भर्ती अभियान के ज़रिए कुल 7500 कांस्टेबल की नियुक्ति की जाएगी।
esb answer key 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी हाइलाइट्स
-
संगठन का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB MP)
-
परीक्षा का नाम: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025
-
पद का नाम: कांस्टेबल
-
कुल रिक्तियां: 7500
-
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 17 दिसंबर 2025
-
ऑब्जेक्शन उठाने की तिथि क्या है?: 17 से 20 दिसंबर 2025
-
परीक्षा तिथि: 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025
-
नेगेटिव मार्किंग लागू है: नहीं
- MPESB की आधिकारिक वेबसाइट क्या है: esb.mp.gov.in
MP Police Constable Answer Key 2025 PDF Download Link
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 की आंसर की डाउनलोड करने का लिंक 17 दिसंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया है। MP पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 सभी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रिस्पॉन्स शीट के रूप में उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार इसे अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक अपडेट किया है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी आंसर की देख और डाउनलोड कर सकें।
यहां क्लिक करें:- MP Police Constable Answer Key 2025 PDF Direct Link
esb mp gov in answer key: एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
फिर English/ Hindi भाषा का चयन करें
-
होमपेज पर दिए गए “Online Question/Answer Objection Link - Police Constable Recruitment Test - 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब PDF फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर, TAC कोड और जन्मतिथि दर्ज करें।
- डाउनलोड की गई PDF में सभी प्रश्नों के सही उत्तर और सेट वाइज उत्तर उपलब्ध होंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation