MPESB Notification 2026 Date: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से ग्रुप 1 और सब-ग्रुप 2 के कुल 474 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर, 2025 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ किया जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण उम्मीदवार आगे लेख में दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
MPESB Notification 2026 in Hindi: नोटिफिकेशन पीडीएफ
जिन उम्मीदवारों के पास मास्टर डिग्री, ग्रेजुएशन या बीएससी या समकक्ष योग्यता है, वे भर्ती के लिए पात्र हैं। एमपीईएसबी की ओर से नोटिफिकेशन 16 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं:
| MPESB Notification 2026 in Hindi |
MPESB Notification 2026: महत्वपूर्ण विवरण
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से ग्रुप 1 और सब-ग्रुप 2 के कुल 474 रिक्त पदों के लिए पात्रता मानदंडों की जानकारी होनी चाहिए। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल |
| पद का नाम | ग्रुप 1 और सब-ग्रुप 2 |
| कुल पदों की संख्या | 474 |
| रजिस्ट्रेशन की तिथि | 24 दिसंबर, 2025 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 7 जनवरी, 2026 |
| परीक्षा शुरू होने की तिथि | 10 फरवरी, 2026 |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Notification 2026: पात्रता मानदंड
एमपीईएसबी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। जिसका विवरण निम्नलिखित है:
शैक्षणिक योग्यता : मास्टर डिग्री, ग्रेजुएशन या बीएससी या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र हैं। सभी पदों के लिए योग्यता अलग - अलग जिसके लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
Check: HTET January 2026 Exam Date
Comments
All Comments (0)
Join the conversation