SSC CGL Tier 1 Result 2025, Sarkari Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 18 दिसंबर 2025 को संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर 1 परीक्षा 2025 का रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कट ऑफ जारी कर दिए हैं। जो अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप B और C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे SSC की आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और एसएससी सीजीएल मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
ssc.gov.in CGL Result 2025 OUT
SSC CGL टियर-1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इसके अलावा 18,236 ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों के लिए 14 अक्टूबर 2025 को पुनः परीक्षा कराई गई। यह परीक्षा जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II सहित कई अन्य पदों के लिए आयोजित की गई थी। लगभग 12 लाख उम्मीदवारों ने SSC CGL 2025 टियर-1 परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा के नतीजे अब जारी कर दिए गए हैं। जारी रिजल्ट PDF के अनुसार, 139,395 उम्मीदवारों ने टियर 2 परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है।
एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2025- हाइलाइट्स
-
संगठन का नाम: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC)
-
परीक्षा का नाम: SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर-1) 2025
-
पदों का नाम: जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II एवं अन्य पद
-
SSC CGL टियर-1 परीक्षा तिथि: 12 से 26 सितंबर 2025
-
SSC री-एग्जाम तिथि: 14 अक्टूबर 2025
-
SSC CGL रिजल्ट 2025 जारी होने की तिथि: 18 दिसंबर 2025
-
SSC CGL कट-ऑफ 2025 जारी होने की तिथि: 18 दिसंबर 2025
-
चयन प्रक्रिया: टियर-1 और टियर-2
-
SSC की आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in
SSC CGL Result 2025 Merit List PDF Download Link
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने रिजल्ट को SSC CGL टियर 1 मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ के रूप जारी की है। SSC CGL टियर 1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर, 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुआ था, जबकि 18,236 ग्रुप B और C पोस्ट के लिए 14 अक्टूबर, 2025 को री-एग्जाम आयोजित हुआ था। जिन कैंडिडेट्स का नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें अगले सिलेक्शन स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
| SSC CGL Merit List 2025 PDF (JUNIOR STATISTICAL OFFICER) | |
| SSC CGL Merit List 2025 PDF (STATISTICAL INVESTIGATOR) | |
| SSC CGL Merit List 2025 PDF (POSTS OTHER THAN JSO/STAT.INVESTIGATOR) | |
| SSC CGL Cut Off 2025 PDF |
ssc.gov.in CGL Result 2025: एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जांए।
-
होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
-
इसके बाद CGL Exam, 2025 (Tier-1 Result) Link पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
अब इसमें अपनी जानकारी चेक करें और डाउनलोड करें।
Also Read in English: SSC CGL Cut Off 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation