MP SET 2025 Postponed: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा (SET) जो कि 11 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाली थी, इसे स्थगित कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा को स्थगित करने का कदम प्रशासनिक और तकनीकी कारणों के चलते उठाया गया है। नोटिस में आयोग ने स्पष्ट कहा है कि राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के लिए विज्ञापन 15 अक्टूबर को जारी किया गया था। जिसके अनुसार, सेट परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी, 2026 को किए जाने का प्रस्ताव था। लेकिन कुछ कारणों से संबंधित परीक्षा का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। लेटेस्ट परीक्षा की डेट आयोग द्वारा जल्द जारी की जाएगी और परीक्षा का शर्तें यथावत रहेंगी।
MP SET 2025 Postponed: नोटिस देखें
एमपी एसईटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में किया जाना था। जिसे अब प्रशासनिक कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं:
| MP SET 2025 Postponed |
MP SET 2025 Postponed: महत्वपूर्ण विवरण
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। जिसके माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों पद के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। सेट परीक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार आगे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) |
| परीक्षा का नाम | राज्य पात्रता परीक्षा (SET) |
| पद का नाम | सहायक प्रोफेसर |
| परीक्षा का स्तर | राज्य स्तर |
| परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | mppsc.mp.gov.in |
MP SET 2025 Exam Pattern: लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न 2025
एमपी एसईटी 2025 परीक्षा में बैठने से पहले, उम्मीदवारों को लेटेस्ट सिलेबस के साथ-साथ परीक्षा पैटर्न को ध्यान से पढ़ना आवश्यक है। एमपी एसईटी परीक्षा पैटर्न को जानने से उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में एमपी एसईटी परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं
| संचालन प्राधिकरण | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (पेन और पेपर / ओएमआर आधारित) |
| पत्रों की संख्या | 2 प्रश्नपत्र – प्रश्नपत्र 1 और प्रश्नपत्र 2 |
| कुल सवाल | 150 बहुविकल्पीय प्रश्न |
| कुल मार्क | 300 अंक |
| नकारात्मक अंकन | कोई नकारात्मक अंकन नहीं |
| कुल अवधि | 3 घंटे (180 मिनट) |
| पत्रों की संख्या |
|
| परीक्षा की भाषा | अंग्रेजी और हिंदी |
| अंकन योजना | प्रत्येक सही उत्तर के लिए +2 अंक |
| मार्किंग | कोई निगेटिव मार्किंग नहीं |
Check: UP Lekhpal Syllabus 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation