Schools Closed, Winter Vacation 2025-26: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत हो गई है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए 20 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इसके अलावा दिल्ली की हवा में फैले प्रदूषण के चलते कई पाबंदियां लागू की गई हैं।
बरेली में कक्षा 8 तक छुट्टी का ऐलान
बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशानुसार, जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 18 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे। 21 दिसंबर को रविवार होने के कारण अब स्कूल सीधे 22 दिसंबर यानी सोमवार से खुलेंगे।
छुट्टी से जुड़ी मुख्य जानकारी
छुट्टी से जुड़ी जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डिटेल्स | इंपोर्टेंट जानकारी |
| प्रभावित जिला | बरेली (उत्तर प्रदेश) |
| प्रभावित कक्षाएं | नर्सरी से कक्षा 8वीं तक |
| छुट्टी की अवधि | 18 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक |
| स्कूल खुलने की डेट | 22 दिसंबर 2025 (सोमवार) |
| आदेश लागू होगा | सभी बोर्ड के स्कूलों पर (UP, CBSE, ICSE) |
क्या परीक्षाएं भी स्थगित होंगी?
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों में पहले से एग्जाम निर्धारित हैं, वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार एग्जाम आयोजित कर सकते हैं। यह छुट्टी केवल नियमित कक्षाओं के लिए है ताकि छोटे बच्चों को सुबह की भीषण ठंड और घने कोहरे से बचाया जा सके।
DM के आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई
बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. विनीता ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य जिलों का हाल: समय में बदलाव
केवल बरेली ही नहीं, बल्कि यूपी के कई अन्य जिलों जैसे लखनऊ, वाराणसी और महाराजगंज में भी ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। लखनऊ में अब कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल सुबह 9:00 बजे के बाद ही संचालित किए जा रहे हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation