Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए लाखों छात्रों के एग्जाम 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे। एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को अब अपने-अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तो रिजल्ट इस महिने के लास्ट तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।
नया सेशन
राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि नया शैक्षणिक सेशन अब 01 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने संकेत दिए हैं कि मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई और कॉलेज एडमिशन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की हाइलाइट्स
RBSE बोर्ड 12वीं से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को दख सकते हैं। यहां आपको रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स देखने को मिलेगी।
| डिटेल्स | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) |
| एग्जाम की डेट | 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | 20 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच |
| रिजल्ट का समय | दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:15 बजे के बीच (संभावित) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
| चेक करने का माध्यम | ऑनलाइन (Roll Number द्वारा) और SMS |
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की डेट्स
छात्र पिछले रुझानों को देखते हुए रिजल्ट की डेट का अंदाजा लगा सकते हैं। बोर्ड द्वारा घोषित किए गए रिजल्ट की डेट्स को जानने के लिए आप नीचे टेबल को देखें।
| बोर्ड का नाम | कक्षा | एग्जाम शुरू होने की डेट | एग्जाम खत्म होने की डेट | रिजल्ट की डेट |
| राजस्थान बोर्ड | 12वीं | 12 फरवरी 2026 | 11 मार्च, 2026 | जल्द |
| राजस्थान बोर्ड | 12वीं | 6 मार्च 2025 | 7 अप्रैल 2025 | 22 मई 2025 |
| राजस्थान बोर्ड | 12वीं | 29 फरवरी 2024 | से 4 अप्रैल 2024 | 20 मई 2024 |
| राजस्थान बोर्ड | 12वीं | 9 मार्च 2023 | 12 अप्रैल 2023 | 25 मई 2023 |
| राजस्थान बोर्ड | 12वीं | 24 मार्च 2022 | 26 अप्रैल 2022 | 1 जून 2022 |
| राजस्थान बोर्ड | 12वीं | 6 मई 2021 | 29 मई 2021 | 24 जुलाई 2021 |
| राजस्थान बोर्ड | 12वीं | 18 जून 2020 | 30 जून 2020 | 13 जुलाई 2020 |
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स: किसका रिजल्ट पहले?
आमतौर पर राजस्थान बोर्ड साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी करता है, जिसके कुछ दिनों बाद आर्ट्स का रिजल्ट भी घोषित किया जाता है। हालांकि, इस बार चर्चा है कि बोर्ड तीनों संकायों के रिजल्ट एक ही दिन या बहुत कम अंतराल पर जारी कर सकता है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Main Examination Results 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी स्ट्रीम को चुनें।
- अपना रोल नंबर फिल करें और 'Submit' बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड करें।
यहां भी पढ़े: UAE में भारतीय छात्रों के ICSE और ISC बोर्ड एग्जाम हुए रद्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Comments
All Comments (0)
Join the conversation