UP Board Result 2026: 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का मूल्यांकन 31 मार्च से होगा शुरू, जानें रिजल्ट की तैयारी के नए नियम

Last Updated: Mar 13, 2026, 15:45 IST

 UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। मूल्यांकन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होने जा रही है। जिसके बाद परीक्षा परिणामों को अप्रैल में जारी किया जा सकता है। 

UP Board Result 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो गई हैं। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्र अब अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, जो कि अप्रैल में जारी किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होने जा रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया राज्यभर के 250 केंद्रों पर शुरू की जाएगी। 

इस वर्ष छात्रों में खुशी की लहर देखने का मिल सकती है क्योंकि नए मूल्यांकन दिशा-निर्देश में गणित और विज्ञान जैसे विषयों के लिए स्टेप मार्किंग लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। 

UP Board Result 2026: हाइलाइट्स 

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से शुरू किया  गया और 12 मार्च, 2026 को समाप्त कर दी गई है। जिसके बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू शुरू होने जा रही है। छात्र मूल्यांकन से जुड़ा अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

यूपी हाई स्कूल और इंटरमीडीएट परीक्षा 2026

बोर्ड का नाम 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 

रिजल्ट का नाम 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 

परीक्षा तिथि 

18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 

मूल्यांकन 

18 मार्च, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upmsp.edu.in और upresults.nic.in

UP Board Result 2026: मूल्यांकन के नए दिशा-निर्देश

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षकों के लिए निर्देश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि छात्रों के केवल अंतिम उत्तर के आधार पर अंक न देकर, प्रश्न हल करते समय लिखे गए फॉर्मूले, Step और Method के लिए अंक दिए जाएं। 

इससे छोटी गणना की गलती होने पर भी छात्रों को अंक मिल सकेंगे। इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें उनके द्वारा किए गए सही प्रयासों के लिए सही मार्क्स दिलाना है। इससे अब यदि किसी छात्र का अंतिम उत्तर गलत भी हो जाता है, तब भी उसे हल किए गए सही स्टेप के मार्क्स मिल पाएंगे।

यूपी बोर्ड सचिव का मानना है कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्र अक्सर फेल होने के डर से घबरा जाते हैं। ऐसे में स्टेप मार्किंग लागू होने से छात्र पहले जिन कठिन सवालों को छोड़ने के बजाए उसे हल करने का प्रयास करेंगे। जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। केवल अंतिम उत्तर गलत होने पर अब पूरा जीरो नहीं दिया जाएगा। मूल्यांकनकर्ताओं को एक 'मार्किंग स्कीम' दी जाएगी, जिसमें बताया होगा कि किस स्टेप के लिए कितने नंबर देने हैं।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 15:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News