CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी, 16 से 19 मार्च के एग्जाम के लिए यहां से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Mar 13, 2026, 16:27 IST

16 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले CUET PG 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अब ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। NTA ने 27 मार्च 2026 तक होने वाले एग्जाम के लिए एग्जाम शहर की पर्ची भी जारी कर दी है। यहां देखें पूरी डिटेल्स।

CUET PG 2026 Admit Card Released for Exams from March 16 to 19
CUET PG 2026 Admit Card Released for Exams from March 16 to 19

CUET PG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड उन छात्रों के लिए हैं जिनके एग्जाम 16 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच आयोजित किए गए है। CUET PG 2026 के एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे छात्रों को एग्जाम सेंटर में ले जाना होगा। 

एडमिट कार्ड के साथ ही, NTA ने 16 से 27 मार्च, 2027 तक आयोजित होने वाले CUET PG एग्जाम के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है। छात्र एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर विजिट करें।

CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करना होगा। साथ ही, CUET PG की जारी की गई एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप में एग्जाम शहर की जानकारी दी गई है। साथ ही, एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर की डिटेल्स दी जाती है। 

CUET PG 2026: एग्जाम की मुख्य डिटेल्स 

CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड और एडवांस सिटी क्लिप आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं । पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

CUET PG एडमिट कार्ड 2026 - यहां क्लिक करें

एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप - यहां क्लिक करें

छात्रों की सुविधा के लिए नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है:

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
एग्जाम का नाम CUET PG 2026
आयोजक संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एडमिट कार्ड की डेट 13 मार्च 2026 (जारी)
एग्जाम की तारीखें 16, 17, 18 और 19 मार्च 2026
ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG
जरूरी क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB)

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं पर लॉग इन करें।
  2. होमपेज पर मौजूद "CUET PG 2026 Admit Card - Download PDF" के लिंक को चुनें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. सिक्योरिटी पिन डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे PDF फॉर्मेट में सेव करें और कम से कम 2 प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों की अच्छी तरह जाँच कर लें:

  • आपका नाम और फोटो।
  • एग्जाम की सही डेट और टाइम।
  • एग्जाम सेंटर का पता।
  • रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय।

क्या करें अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो?

यदि आपके एडमिट कार्ड में फोटो धुंधली है या नाम की स्पेलिंग गलत है, तो तुरंत NTA की हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक ईमेल पर संपर्क करें। परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इसे पहले ही ठीक करवाना बेहतर है।

CUET PG के माध्यम से कहां मिलेगा एडमिशन?

CUET PG स्कोर के आधार पर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) जैसी केंद्रीय और अन्य प्रमुख यूनिवर्सिटीज में एडमिशन पा सकते हैं।

यहां भी पढ़े: RBSE 12वीं रिजल्ट 2026: क्या इसी महीने आएगा रिजल्ट? जानें एक्सपेक्टेड डेट और लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 13, 2026, 16:22 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News