RBSE 5th, 8th 2026 Time Table: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बोर्ड, बीकानेर ने कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम 2026 की ऑफिशियल डेटशीट जारी कर दी है। RBSE ने यह जानकारी ऑफिशियल ट्विटर नोटिफिकेशन के द्वारा सभी छात्रों को जानकारी दी।
इस साल डेट शीट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है आमतौर पर अप्रैल में होने वाले ये एग्जाम इस बार फरवरी में ही शुरू हो रहे हैं। राज्य के लगभग 27 लाख छात्र इस साल इन एग्जाम में शामिल होंगे। पुरा शेड्युल जानने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड से जुड़ी जानकारी
छात्र एग्जाम से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) |
| ऑर्गेनाइजेशन | प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान (बीकानेर) |
| कक्षा 8वीं एग्जाम डेट | 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 |
| कक्षा 5वीं एग्जाम डेट | 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 |
| एग्जाम का टाइम | दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक (एक ही शिफ्ट) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
RBSE कक्षा 5 वीं की डेट 2026
राजस्थान बोर्ड 5वीं के छात्रों के लिए फाइनल बोर्ड एग्जाम 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। साथ ही, यह एग्जाम दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
राजस्थान बोर्ड :- कक्षा 8वीं & 5वीं का टाइम टेबल pic.twitter.com/ZpwUnkM8QI
राजस्थान बोर्ड :- कक्षा 8वीं & 5वीं का टाइम टेबल pic.twitter.com/ZpwUnkM8QI
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) December 23, 2025
Rajasthan Board 8th Date Sheet: 8वीं की डेट शीट 2026
8वीं के फाइनल एग्जाम 19 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेंगे। सभी छात्र पुरा शेड्युल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डेट | दिन | सब्जेक्ट |
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | हिन्दी |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | विज्ञान |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | सामाजिक विज्ञान |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | गणित |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी) |
Rajasthan Board 5th Date Sheet: कक्षा 5 वीं डेट शीट 2026
5वीं के फाइनल एग्जाम 20 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेंगे। सभी छात्र पुरा शेड्युल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| डेट | दिन | सब्जेक्ट |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंग्रेजी |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | गणित |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | हिन्दी |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | पर्यावरण अध्ययन (EVS) |
| 05 मार्च 2026 | गुरुवार | विशेष विषय (संस्कृत/उर्दू/सिंधी) |
PDF डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
फाइनल एग्जाम की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- PDF डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल Shala Darpan (rajshaladarpan.nic.in) पर जाएं।
- होमपेज पर "5th & 8th Exam" वाले टैब पर क्लिक करें।
- फिर, आप "Exam Time Table 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपकी कक्षा का टाइम टेबल PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- फिर, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation