नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जल्द ही बड़ी खबर आने वाली है। देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय स्तर के इस एंट्रेंस एग्जाम का नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है। नीट 2026 से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए आप exams.nta.ac.in/NEET पर चेक करें।
डॉक्युमेंट जल्द कर लें अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से NEET UG एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को पहले ही दस्तावेज अपडेट करने की सलाह दी जा चुकी है। सभी छात्र आधार कार्ड में नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, फोटोग्राफ, एड्रेस, बायोमेट्रिक इन्फॉर्मेशन जैसे फील्ड में सुधार करें। इन सभी डॉक्युमेंट्स का आपको रजिस्ट्रेशन के टाइम काफी काम आएगा।
NEET UG 2026 का एक्सपेक्टेड शेड्यूल
NTA के पिछले रिकॉर्ड्स को देखते हुए, एग्जाम का पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार हो सकता है। छात्र जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को जरूर देखें।
| इवेंट | एक्सपेक्टेड डेट्स |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | जनवरी के लास्ट वीक या फरवरी 2026 के पहले वीक |
| रजिस्ट्रेशन की शुरुआत | फरवरी 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | मार्च 2026 का पहला वीक |
| एडमिट कार्ड जारी होना | अप्रैल 2026 के अंत में |
| NEET UG एग्जाम डेट | 3 मई 2026 |
| रिजल्ट की घोषणा | जून 2026 का दूसरा सप्ताह |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
NEET एग्जाम में बैठने के लिए छात्रों को निम्नलिखित एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को पूरा करना जरूरी है। आइए जानते हैं।
- कक्षा 12वीं: छात्र ने भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव विज्ञान/बायो-टेक्नोलॉजी (Biology/Biotechnology) और अंग्रेजी सब्जेक्ट्स के साथ 12वीं पास की हो या इस साल एग्जाम दे रहा हो।
- न्यूनतम अंक: * सामान्य वर्ग (General): 50% अंक (PCB में)
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): 40% अंक
- दिव्यांग (PwD): 45% अंक
आयु सीमा और प्रयासों की संख्या
आयु सीमा को लेकर अक्सर छात्रों में भ्रम रहता है। पहले के नियमों के अनुसार स्थिति स्पष्ट है। एग्जाम में नीचे दिए गए निर्देश के अनुसार ही छात्रों को मौका मिलेगा।
- न्यूनतम आयु
छात्र की आयु 31 दिसंबर 2026 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। यानी आपका जन्म 31 दिसंबर 2009 या उससे पहले का होना चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा
NMC के नियमों के अनुसार, अब NEET UG के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। किसी भी उम्र के छात्र एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।
- प्रयासों की संख्या
NEET एग्जाम में बैठने के प्रयासों की कोई सीमा तय नहीं है। आप अपनी योग्यता के अनुसार जितनी बार चाहें परीक्षा दे सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation