CISCE Cancels ICSE ISC Board Exams in UAE: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण लगातार बोर्ड के एग्जाम पोस्टपोन हुए जा रहे है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने एक ऑफिशियल घोषणा के माध्यम से UAE के सभी केंद्रों पर होने वाले ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के बोर्ड एग्जाम को रद्द करने का फैसला लिया है।
CISCE से जुड़े सभी स्कूलों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों काफी ज्यादा प्रभावित हुए है। दोनों कक्षाओं के एग्जाम पहले पोस्टपोन किए गए थे। परंतु, बढ़ती स्थिती को देखते हुए बोर्ड ने इन एग्जाम को रद्द करने का फैसला ले लिया है।
एग्जाम रद्द होने का मुख्य कारण
CISCE ने यह कड़ा कदम स्थानीय प्रशासनिक कारणों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उठाया है। सूत्रों के अनुसार, एग्जाम सेंटर के संचालन और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने में आ रही तकनीकी बाधाओं के कारण यह निर्णय लिया गया।
छात्रों के लिए संदेश: "घबराएं नहीं, बोर्ड जल्द ही वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति (Alternative Assessment Scheme) की घोषणा करेगा ताकि आपका शैक्षणिक साल खराब न हो।"
एग्जाम रद्दीकरण की पूरी डिटेल्स
CISCE द्वारा UAE में दोनों ICSE और ISC बोर्ड के रद्द किए गए एग्जाम की पूरी डिटेल्स को समझने और जानने के लिए नीचे टेबल को देखें।
| डिटेल्स | इंफॉर्मेशन |
| बोर्ड का नाम | CISCE (ICSE और ISC) |
| प्रभावित क्षेत्र | संयुक्त अरब अमीरात (UAE) |
| प्रभावित छात्र | 5,000+ भारतीय छात्र |
| कक्षाएं | 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) |
| अगला कदम | आंतरिक मूल्यांकन या ऑनलाइन मोड (संभावित) |
छात्रों के भविष्य पर कैसे पडेगा असर?
एग्जाम रद्द होने के बाद अब छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्हें मार्क्स कैसे मिलेंगे? बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि निम्नलिखित आधार पर दोनों कक्षाओं की छात्रों के लिए रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
- इंटर्नल एसेसमेंट: स्कूल में हुए प्री-बोर्ड और यूनिट टेस्ट के मार्क्स को आधार बनाया जा सकता है।
- प्रोजेक्ट वर्क: छात्रों द्वारा जमा किए गए प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट्स के आधार पर ग्रेडिंग दी जा सकती है।
- विशेष एग्जाम का ऑप्शन: बोर्ड ने कहा कि यदि कोई छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होता, तो उसे स्थिति सामान्य होने पर एग्जाम देने का मौका दिया जा सकता है।
सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला
स्कूल को भेजे गए सर्कुलर में CISCE ने बताया कि यह फैसला (Knowledge and Human Development Authority (KHDA) और दुबई स्थित भारत के अधिकारियों द्वारा लिया गया है। सुरक्षा हालात को देखते हुए CISCE ने UAE के सभी केंद्रों पर होने वाले ICSE और ISC बोर्ड एग्जाम को रद्द किया। दोनों कक्षाओं के बोर्ड एग्जाम को पहले ही पोस्टपोन कर दिया गया था, परंतु अब स्थिति को देखते हुए स्टाफ और छात्रों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया।
अभिभावकों और स्कूलों की प्रतिक्रिया
UAE में स्थित भारतीय स्कूलों के प्रिंसिपल्स का कहना है कि वे बोर्ड के साथ निरंतर संपर्क में हैं। कई पेरेंट्स ने इस फैसले पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी है, जहां कुछ ने सुरक्षा को लेकर राहत जताई है, वहीं कुछ छात्र अपनी साल भर की मेहनत को लेकर चिंतित हैं।
छात्रों के लिए आगे की राह:
- अपने स्कूल के टच में रहें और नवीनतम अपडेट्स लेते रहें।
- अपने सभी पिछले टेस्ट और प्रोजेक्ट्स के रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
- अगली कक्षा या कॉलेज दाखिले की तैयारी जारी रखें।
ऑफिशियल वेबसाइट पर रखें नजर
किसी भी अफवाह से बचने के लिए छात्र और पेरेंट्स को केवल ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर दी गई सभी जानकारी पर ही भरोसा करना होगा। साथ ही, बोर्ड जल्द ही रिजल्ट को जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी देगा।
यहां भी पढ़े: JEE Main 2026: JEE Main सेशन 2 की रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी बंद, jeemain.nta.nic.in पर जल्द जारी होगी सिटी स्लिप

Comments
All Comments (0)
Join the conversation