सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने फरवरी 2026 बैच के लिए कंप्यूटर आधारित कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे सभी छात्र, जिन्होंने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड सर्टिफिकेट प्रोग्राम करने वाले छात्रों के लिए यह एग्जाम बेस्ट एग्जाम में से एक हैं।
CDAC C-CAT 2026: एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
सभी छात्र एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। छात्र डेट्स को देखकर अपने एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डेट्स |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 6 जनवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट | 10 जनवरी 2026 |
| एग्जाम की डेट्स | 10 और 11 जनवरी 2026 |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| रिजल्ट/रैंक की घोषणा | 22 जनवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cdac.in |
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र CDAC C-CAT 2026 का एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए हमारे बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- छात्र CDAC की ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
- फिर, होमपेज पर लॉगिन करके "Education & Training" सेक्शन में C-CAT Candidate Login पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के समय मिली अपनी डिटेल्स यानी Form Number और Password को फील करें।
- फिर, लॉगिन करने के बाद 'Download Admit Card' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्किन पर मौजूद एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें।
CDAC C-CAT 2026 का एग्जाम पैटर्न
C-CAT एग्जाम में तीन सेक्शन (A, B, और C) होते हैं। छात्र द्वारा चुने गए कोर्स के आधार पर उन्हें संबंधित सेक्शन के एग्जाम देना होता है। छात्रों को प्रत्येक सेक्शन के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही, एग्जाम में छात्रों से MCQs पूछे जाएंगे।
एडमिट कार्ड पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी छात्रों को नीचे दी गई जानकारियों को क्रॉस-चेक करना जरूरी है।
- नाम और फोटो
- एग्जाम का स्लॉट
- एग्जाम सेंटर का पता
- जरूरी निर्देश

Comments
All Comments (0)
Join the conversation